भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त

Edited By Updated: 03 Feb, 2023 02:58 PM

pti state story

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त हैं और बीते साल इसमें 188 अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त हैं और बीते साल इसमें 188 अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 की स्थिति के अनुसार, भारतीय वन सेवा में रिक्तियों की संख्या 1006 है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल भारतीय वन सेवा में 2185 अधिकारी काम कर रहे हैं जिनमें से 300 अधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग से, 201 अनुसूचित जनजाति वर्ग से, 484 अधिकारी अन्य पिछड़ा वर्ग से, 1166 अधिकारी सामान्य वर्ग से और 34 अधिकारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं।

चौबे ने बताया कि भारतीय वन सेवा में 2018 में 164 अधिकारी, 2019 में 147 अधिकारी, 2020 में 143 अधिकारी, 2021 में 152 अधिकारी और 2022 में 188 अधिकारी नियुक्त किए गए।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!