भारत, फ्रांस ने परमाणु क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की

Edited By Updated: 07 Feb, 2023 12:58 AM

pti state story

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) भारत और फ्रांस ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग की व्यापक समीक्षा की जिसमें परमाणु ऊर्जा, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल है।

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) भारत और फ्रांस ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग की व्यापक समीक्षा की जिसमें परमाणु ऊर्जा, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल है।
दोनों पक्षों ने पेरिस में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और फ्रांस के विदेश मंत्रालय की महासचिव ऐनी-मैरी देस्कोत्स के बीच बातचीत के दौरान सहयोग का जायजा लिया।

क्वात्रा पांच से सात फरवरी तक फ्रांस के दौरे पर हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा क्षेत्र सहित वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। मंत्रालय ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने भारत की जी20 की अध्यक्षता, यूक्रेन में संघर्ष और अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति जैसे समसामयिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की, जिसमें दोनों देशों के बीच विभिन्न संस्थागत संवाद तंत्र, असैन्य परमाणु क्षेत्र आदि शामिल हैं।’’
विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्वात्रा ने यूरोप और विदेश मामलों की फ्रांस की मंत्री कैथरीन कॉलोना से भी मुलाकात की। विदेश सचिव ने फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने और फ्रांसीसी वित्त विभाग के महानिदेशक इमैनुएल मौलिन से भी मुलाकात की।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!