पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया

Edited By Updated: 25 Mar, 2023 05:30 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े अलग-अलग मामलों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े अलग-अलग मामलों में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा और एनवाईएसए कम्युनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष नीलाद्री दास शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, सिन्हा को सीबीआई ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया था, जबकि दास को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सिन्हा को कक्षा 11-12 के लिए एक सहायक शिक्षक की कथित अवैध नियुक्ति के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता के अनुसार, सिन्हा को शुक्रवार को अलीपुर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच एजेंसी ने दास को कथित रूप से ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ करने और अन्य संदिग्धों और डब्ल्यूबीसीएसएससी अधिकारियों के साथ मिलीभगत में अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता के मुताबिक, दास को भी अलीपुर की अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!