Edited By PTI News Agency,Updated: 20 May, 2023 06:30 PM
चेन्नई, 20 मई (भाषा) भाजपा नीत केंद्र पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने का कदम भाजपा की चुनावी हार को छिपाने की चाल है।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘500 (का नोट) संदेह, 1000 (का नोट) रहस्य, 2,000 (का नोट) गलतियां! 2000 का नोट वापस लेना कर्नाटक में चुनावी पराजय को छिपाने की एक चाल।’’
जाहिर तौर पर स्टालिन का इशारा 2016 की नोटबंदी की तरफ था, जब 500 और 1,000 रुपये के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।