दिवाली राशिफल: जानें, क्या पड़ेगा आपकी आर्थिक स्थिती पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Edited By Updated: 09 Nov, 2015 08:10 AM

diwali horoscope

मेष : सूर्य नीच का होकर एवं चंद्र तुला से राशि पर

मेष : सूर्य नीच का होकर एवं चंद्र तुला से राशि पर दृष्टि डालेगा। समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्च अधिक होगा, किंतु आय भी बेहतर रहेगी। व्यापार में कुछ नया करने को मिल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी।

वृष : शनि की दृष्टि एवं चतुर्थ गुरु बेकार की बातों में उलझा कर रख सकता है। समयानुसार चलने में कठिनाई हो सकती है। बुरी आदतें आकर्षित कर सकती हैं। बच कर रहें। अच्छी संगत करें। जुआ-सट्टे से दूर रहें।
 
मिथुन : तृतीय गुरु उत्साह बढ़ाएगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होने की संभावना है। जमीन संबंधी काम में भी सफलता मिल सकती है।
 
कर्क : राशि से दूसरा गुरु होने के कारण दीवाली पर कोई अच्छी खबर आ सकती है। धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी रोग का शिकार भी हो सकते हैं। धूल एवं धुएं से बचें। आय बेहतर रहेगी एवं परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
सिंह : गुरु का गोचर राशि में होने से दीपावली पर कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन की आवक बेहतर रहेगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कई बड़े कामों की शुरूआत हो सकती है। परिवार सहयोग करेगा एवं संतान भी अनुकूल रहेगी।
 
कन्या : 12वां गुरु एवं नीच का शुक्र के साथ राहु का गोचर भी राशि में रहेगा। 131 साल के योग का राशि पर प्रभाव रहेगा। योग्यता का विकास होगा। चंद्र का गोचर आय को बेहतर बनाएगा। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक संबंध में सुधार होगा।
 
तुला : सूर्य, बुध एवं चंद्रमा का गोचर राशि में रहेगा। यह समय संभल कर रहने का है। शनि की साढ़ेसाती भी राशि में चल रही है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें तथा जोखिम भरा कोई काम न करें। पैसे के लेन-देन में भी सावधानी रखें।
 
वृश्चिक : समय अच्छा रहेगा एवं आय होगी, लेकिन खर्च भी होता रहेगा। चिंताएं समाप्त होने का नाम नहीं लेंगी। अज्ञात भय बना रहेगा। कर्ज संबंधी कोई समस्या है तो उसका हल हो सकता है। किसी नए काम में हाथ नहीं डालें। प्रेम में नकारात्मकता रहेगी।
 
धनु : पारिवारिक मसलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा। नए कामों की शुरूआत हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति का योग भी बन सकता है।
 
मकर : भाग्य का साथ मिलेगा। एक साथ कई अच्छी खबरें सुनने में आ सकती हैं। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। इस समय आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अगर कोई पुराना रोग है तो उसमें लाभ मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
 
कुंभ : आय बहुत अच्छी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम अधिक हो सकता है। त्वचा संबंधी रोग भी हो सकता है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
 
मीन : खर्चे अधिक होंगे एवं संतान की चिंता हो सकती है। किसी रोग से प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी प्रभाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। दीवाली के बाद कुछ आराम मिलने की संभावना है। किसी को कमजोर नहीं समझें एवं सब पर नजर बनाकर रखें।
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!