घूमने के लिए जाएं इंग्लैंड के इन आकर्षक पर्यटन स्थलों पर (तस्वीरों में देखें)

Edited By Updated: 28 Mar, 2016 04:36 PM

go for a walk at tourist attractions in the united kingdom

अधिकतर पर्यटक जब बाहर कहीं एक दिन बिता लेते हैं तो वह सबसे पहला काम यही करते हैं, अपने भ्रमण संबंधी तस्वीरों को इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर डालना। हाल ही में ‘बसबड’ नामक साइट ने...

अधिकतर पर्यटक जब बाहर कहीं एक दिन बिता लेते हैं तो वह सबसे पहला काम यही करते हैं, अपने भ्रमण संबंधी तस्वीरों को इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर डालना। हाल ही में ‘बसबड’ नामक साइट ने यूनाइटिड किंगडम के इंस्टाग्राम पर डाले गए सर्वाधिक बढिय़ा स्थानों का खुलासा किया है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि तस्वीरें खींचने हेतु सर्वाधिक लोकप्रिय स्थान लंदन का बिग बेन रहा जो हर वर्ष विश्व भर से असंय पर्यटकों को आकर्षित करता है। जब बमघम के आकर्षणों का निरीक्षण किया गया तो कैडबरी वल्र्ड इसके बाद आता है, जहां प्रति वर्ष लगभग 5 लाख पर्यटक आते हैं। आइए जानते हैं यूनाइटिड किंगडम के प्रमुख शहरों के वह स्थान जिन्हें इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक पोस्ट किया गया।

 

- बिग बेन (लंदन) 

बिग बेन लंदन में वैस्टमिंस्टर पैलेस के उत्तरी छोर पर स्थित क्लाक टावर की ‘ग्रेट बैल’ का संक्षिप्त नाम है।

 

- कैडबरी वल्र्ड (बर्मिंघम) 

यह कैडबरी चाकलेट कपनी द्वारा निर्मित तथा संचालित पर्यटकों का सर्वाधिक पसंदीदा आकर्षक स्थल है। यह बर्मिंघम का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है जहां प्रतिवर्ष 5 लाख से अधिक लोग आते हैं।


- केव हिल (बेलफास्ट)

यह एक बासाल्टिक पर्वत है जो उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट शहर को निहारता प्रतीत होता है। यह पर्वत एंटरिन पठार की सीमा के दक्षिण-पूर्वी भाग का निर्माण करता है।

 

- लोक लोमोंड (स्कॉटलैंड) 

यह एक ताजे पानी की झील है जो स्कॉटलैंड में हाईलैंड बाऊंड्री फाल्ट को क्रास करती है। सतही क्षेत्र के मामले में यह ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा भीतरी जलस्रोत है।

 

- राऊंडहे पार्क (लीड्स) 

इंगलैंड के पश्चिमी यार्कशायर के लीड्स में स्थित यह पार्क यूरोप के सर्वाधिक बड़े शहरी पार्कों में से एक है। इसका क्षेत्रफल 700 एकड़ है। जिसमें पार्कलैंड, झीलें, वुडलैंड तथा बगीचे हैं जो लीड्स सिटी कौंसिल के अधीन हैं।

 

- ब्रिस्टल जू 

इस चिडिय़ा घर की स्थापना हेनरी रिले द्वारा 22 जुलाई 1835 को की गई थी जो एक स्थानीय डाक्टर थे। उन्होंने ब्रिस्टल, क्लिटन तथा वैस्ट ऑफ इंगलैंड जुलाजिकल सोसायटी की स्थापना का नेतृत्व किया था।

 

- एडिनबर्ग कासल

यह एक ऐतिहासिक किला है जो एडिनबर्ग शहर में आकाश को छूता हुआ आभास देता है।

 

- ओल्ड ट्रैफोर्ड (मानचैस्टर) 

ग्रेटर मानचैस्टर में स्थित यह एक फुटबाल स्टेडियम है और यह मानचैस्टर यूनाइटिड का घर है। 75,635 दर्शकों के सामथ्र्य वाला यह स्टेडियम यूनाइटिड किंगडम की किसी भी फुटबाल टीम का सर्वाधिक बड़ा क्लब स्टेडियम है। यह यूरोप के सबसे बड़े स्टेडियमों में शुमार होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!