सनसनीखेज वारदात: इंटेलिजेंस ब्यूरो के SP को उनके ही कार ड्राइवर ने मारी गोली, मचा हड़कंप

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 11:27 PM

intelligence bureau sp shot by his own driver

उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीपी नौटियाल को उनके ही कार चालक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक विक्रम नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीपी नौटियाल को उनके ही कार चालक ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक विक्रम नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कनखल क्षेत्र में शाम को उस समय हुई, जब नौटियाल अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके और चालक नेगी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक ने अपने तमंचे से नौटियाल पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। इस घटना के तुरंत बाद नौटियाल को कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं। बेहतर उपचार और विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गोली लगने से नौटियाल के माथे के पास चोट आई है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भुल्लर के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवाद के कारणों और गोली चलाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!