कुतुब मीनार से 9 गुना बड़ा एस्टेरॉइड आ रहा पृथ्वी की ओर, जुलाई में पृथ्वी से..., NASA के वैज्ञानिक हैरान

Edited By Updated: 08 Jul, 2025 12:41 PM

nasa asteroid bigger than qutub minar asteroid coming close to earth

धरती की तरफ एक विशाल एस्टेरॉइड तेजी से बढ़ रहा है, जिसका आकार कुतुब मीनार से नौ गुना बड़ा है। यह एस्टेरॉइड जुलाई में पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा, जिसकी गति लगभग 51 हजार किलोमीटर प्रति घंटे है। वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना को लेकर हैरान हैं और इसे...

नेशनल डेस्क: धरती की तरफ एक विशाल एस्टेरॉइड तेजी से बढ़ रहा है, जिसका आकार कुतुब मीनार से नौ गुना बड़ा है। यह एस्टेरॉइड जुलाई में पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा, जिसकी गति लगभग 51 हजार किलोमीटर प्रति घंटे है। NASA के वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना को लेकर हैरान हैं और इसे ‘आपदा में अवसर’ मानकर इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। NASA और जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी इस खगोलीय पिंड पर सतर्कता से नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे का आकलन किया जा सके।
धरती की ओर एक बहुत बड़ा एस्टेरॉइड तेजी से बढ़ रहा है। इसका नाम है VO5। ये एस्टेरॉइड कुतुब मीनार से नौ गुना बड़ा है और करीब 660 मीटर लंबा है। इसे NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) बड़ी नजदीकी से देख रही है। VO5 11 जुलाई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा और लगभग 51,732 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा है।

VO5 क्या है?

VO5 एक विशाल अंतरिक्ष पिंड है जो धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार इतना बड़ा है कि यह कुतुब मीनार से लगभग नौ गुना बड़ा माना गया है। यह हमारे ग्रह के लिए खतरनाक भी हो सकता है, लेकिन वैज्ञानिक इसे एक अनमोल मौका भी मानते हैं क्योंकि इससे वे अंतरिक्ष के बारे में नई जानकारी जुटा सकते हैं। VO5 पृथ्वी से लगभग 6,086,084 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी हमारे लिए बड़ी लग सकती है लेकिन अंतरिक्ष के पैमाने पर यह बहुत कम दूरी मानी जाती है। इसलिए वैज्ञानिक इस घटना को गंभीरता से देख रहे हैं। VO5 लगभग 51,732 किलोमीटर प्रति घंटे की बहुत तेज़ गति से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। यह इतनी तेज गति है कि अगर यह पृथ्वी से टकराए तो भारी तबाही मचा सकता है।

VO5 से जुड़ी वैज्ञानिक उम्मीदें

वैज्ञानिक VO5 के इस पास आने को ‘आपदा में अवसर’ कहते हैं। इसका मतलब है कि यह खतरा तो है लेकिन साथ ही इस घटना से अंतरिक्ष के कई रहस्यों को समझने का मौका भी मिलेगा। वैज्ञानिक इसके आकार, गति, और संरचना के बारे में जानने के लिए जरूरी डेटा इकट्ठा करेंगे। इससे भविष्य के लिए स्पेस मिशनों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

NASA और JPL की नजर

NASA और JPL इस एस्टेरॉइड पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे इसकी कक्षा (ऑर्बिट) का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका पृथ्वी से टकराने का कोई खतरा न हो। ये वैज्ञानिक इस तरह की घटनाओं से जुड़ी किसी भी संभावित जोखिम का सही आकलन करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब VO5 धरती के इतने करीब आया है। पिछली बार यह 1 जुलाई 1988 को धरती के पास से गुजरा था। वैज्ञानिकों के अनुसार 2025 के बाद VO5 फिर से 2062 तक पृथ्वी के इतना करीब नहीं आएगा।

क्या VO5 धरती के लिए खतरा है?

विज्ञान के मुताबिक, VO5 का पृथ्वी से इतना नजदीक आना भले ही खतरनाक लगे, पर फिलहाल यह सुरक्षित दूरी पर गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों की नजरें हमेशा ऐसी चीजों पर बनी रहती हैं ताकि समय रहते खतरे का पता चल सके और सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!