भारत के इस गांव में पांच दिन तक बिना कपड़ों के रहती हैं महिलाएं, जानें हैरान कर देनी वाली वजह

Edited By Updated: 14 Nov, 2022 12:26 PM

national news punjab kesari pini village himachal pradesh women

हम ऐसी एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुनने में अटपटी लगेगी परंतु यह अपने ही देश में सदियों से निभाई जा रही है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी स्थित पीणी गांव की जहां की परंपरा के अनुसार महिलाओं को 5 दिन बिना कपड़ों के...

नेशनल डेस्क: हम ऐसी एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुनने में अटपटी लगेगी परंतु यह अपने ही देश में सदियों से निभाई जा रही है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी स्थित पीणी गांव की जहां की परंपरा के अनुसार महिलाओं को 5 दिन बिना कपड़ों के रहना पड़ता है। जब तक महिलाएं इस परंपरा का निर्वहन कर रही होती हैं, तब तक वे किसी पुरुष के सामने नहीं आतीं। यह परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है। 

मान्यता के अनुसार यदि इस गांव में आज भी कोई स्त्री इस परंपरा को नहीं निभाती तो उसके घर में कुछ अशुभ हो जाता है। इसी कारण इस परंपरा को निभाया जाता है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि कुछ वर्षों पहले यहां एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया था। ऐसा माना जाता है कि लाहुआ देवता आज भी इस गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ते हैं।

सावन के इन 5 दिनों तक लोग गांव में हंसना भी बंद कर देते हैं और साथ ही साथ यहां इन दिनों में शराब-मांस का भी सेवन बंद हो जाता है। इस समय महिलाएं अपने को सांसारिक व्यस्तताओं से अलग कर लेती हैं। वैसे नई पीढ़ी इस परंपरा को थोड़ा अलग ढंग से निभा रही है। आज की महिलाएं इन 5 दिनों में बिना कपड़ों के रहने की बजाय पतले कपड़े पहनती हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!