बंगाल में कोविड-19 के 14,938 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

Edited By Updated: 16 Jan, 2022 10:31 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 16 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,938 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,97,699 तक पहुंच गई।

कोलकाता, 16 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14,938 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,97,699 तक पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 36 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 20,088 हो गई। कोलकाता में सबसे अधिक 12 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया।
बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 9,973 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में अब तक 17,17,306 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 1,60,305 मरीज उपचाराधीन हैं।
इसके मुताबिक, बंगाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 53,876 नमूनों की जांच की गई।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!