राशिफल: शुभलाभ लेकर आया है बुधवार, आपकी राशि को क्या मिलेगी सौगात

Edited By ,Updated: 09 May, 2017 02:51 PM

daily rashifal horoscope news

उपाय: सभी 12 राशि के जातक शुभ-लाभ हेतू हरे रंग के फल

उपाय: सभी 12 राशि के जातक शुभ-लाभ हेतू हरे रंग के फल दान करें।

मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: उत्साह बढ़ेगा व सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिजनैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। मित्रों संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 

कन्या: अध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। धन का स्थायी सोर्स बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: ऑफिशियल अकाऊंट्स अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन संतुलित रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भाग-दौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!