दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए करें, ये कार्य

Edited By ,Updated: 21 Aug, 2016 11:41 AM

astrology

बहुत से लोगों का मानना है कि कार्यों की सफलता के लिए व्यक्ति की मेहनत के साथ उसका भाग्य भी प्रबल होना चाहिए। कई बार व्यक्ति मेहनत अधिक

बहुत से लोगों का मानना है कि कार्यों की सफलता के लिए व्यक्ति की मेहनत के साथ उसका भाग्य भी प्रबल होना चाहिए। कई बार व्यक्ति मेहनत अधिक करते हैं परंतु उन्हें उसके अनुरुप फल की प्राप्ति नहीं होती। शास्त्रों में ऐसे कार्यों का उल्लेख किया गया है, जिनको करने से दुर्भाग्य को दूर कर सौभाग्य की प्राप्ति की जा सकती है। आइए जानें ऐसे कार्य जिनको करने से दरिद्रता दूर करके भाग्य प्रबल किया जा सकता है।

 

* प्रतिदिन मुख्य द्वार के सम्मुख रंगोली बनाने से घर का वातावरण सकारात्मक और पवित्र होता है। घर में सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। 

 

* महालक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए प्रतिदिन शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। माना जाता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं अौर जिन घरों के मुख्य द्वार पर देवी के लिए दीपक प्रज्वलित होता हैं महालक्ष्मी वहां निवास करती है।

 

* सभी त्यौहारों, शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा तिथि पर घर में गोमूत्र का छिड़काव करें। ऐसा करने से वातावरण में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। घर का माहौल पवित्र होता है अौर वास्तु दोष भी खत्म होते हैं। घर में गोमूत्र के छिड़काव से सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा होती है।

 

* घर के वातावरण को सुगंधित रखने के लिए सुबह-शाम अगरबत्ती या धूप बत्ती जलाएं। ऐसा करने से घर के पारिवारिक सदस्यों का मन प्रसन्न होगा अौर वे ठीक प्रकार से कार्य करेंगे। धूप-अगरबत्ती की सुगंध देवी-देवताओं को भी आकर्षित करती है।

 

* प्रतिदिन घर के मंदिर में रखी प्रतिमाअों का पूजन करना चाहिए। मंदिर में रखी प्रतिमाएं नकारात्मक ऊर्जा का नाश करती हैं। इनकी पूजा न करने से वास्तु दोष में बढ़ौतरी होती है। देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति भी नहीं होती। शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

 

* शाम के समय सोना अशुभ माना जाता है। इससे महालक्ष्मी के प्रति अनादर का भाव प्रकट होता है। अस्वस्थ,गर्भवती स्त्री अौर वृद्ध शाम के समय सो सकते हैं। शाम का समय पूजन के लिए उत्तम होता है। इस समय सोना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है अौर लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाता है। 

 

* शिवपुराण के अनुसार शाम के समय शिवलिंग के पास दीपक प्रज्वलित करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती हैं। साथ में शिवजी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। प्रतिदिन दीपक प्रज्वलिक करने से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं अौर धन-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है।

 

* शाम के समय घर में रोशनी होनी चाहिए। शाम के समय घर के किसी भी कमरे में अंधकार न हो। अधिक समय के लिए नहीं तो कुछ समय के लिए ही पूरे घर में रोशनी करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। जिन घरों में शाम के समय अंधेरा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है अौर वास्तुदोष उत्पन्न होते हैं।

 

* प्रतिदिन घर की सफाई करनी चाहिए। घर में गंदगी अौर जाले होने पर नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है अौर ऐसे स्थानों पर देवी लक्ष्मी निवास नहीं करती। इस प्रकार के स्थानों पर दरिद्रता का वास होता है। इसलिए घर की नियमित सफाई करते रहना चाहिए।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!