सुरक्षाबलों के साथ छात्रों की हिंसक झड़पें, 15 घायल

Edited By Updated: 19 May, 2017 12:11 AM

clashes between security forces and students in kashmir

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला में विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला में विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 15 लोग घायल हो गए। कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया। पत्थराव कर रहे छात्रों को खदेडऩे के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गेस और पैलेट गन का इश्तेमाल किया। दोनो पक्षों के बीच कम से कम 15 लोग घायल हो गए।


अनंतनाग जिले के डांगरपुरा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा कथित तौर पर दुकानदार को पीटने के बाद लोग सडक़ों पर उतर आए और घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों पर अत्याचार का आरोप लगाया। इस दौरान व्यापारियों के प्रदर्शन में छात्र भी शामिल हो गए और प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया। दोनो पक्षों के बीच झड़पें हुई हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!