राशि अनुसार करें रामनवमी पूजन और पाएं शनि साढ़ेसाती एवं ग्रह बाधा से मुक्ति

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2015 07:58 AM

article

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वर्तमान में मेष, सिंह, तथा कुंभ राशि वाले शनि की ढैया तथा तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में शनि व नवग्रह की कृपा प्राप्ति के लिए राम नवमी का दिन सर्वोत्तम है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वर्तमान में मेष, सिंह, तथा कुंभ राशि वाले शनि की ढैया तथा तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में शनि व नवग्रह की कृपा प्राप्ति के लिए राम नवमी का दिन सर्वोत्तम है। इस दिन रामदरबार का पूजन करने से शनि की ढैया तथा साढ़ेसाती के साथ-साथ नवग्रह पीड़ा से भी मुक्ति मिल सकती है।

विभिन्न राशि के जातकों के लिए पाठ और उपाय

मेष राशि: श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर बेसन का हलवा चढाएं। 

वृषभ राशि: श्रीराम स्तुति का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर नीले फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि: इंद्रकृत रामस्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर काजल चढ़ाएं।

कर्क राशि: श्रीरामाष्टक का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पीत चंदन चढ़ाएं।

सिंह राशि: श्रीसीता रामाष्ट्‌कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र सिंदूर चढ़ाएं।

कन्या राशि: श्रीराम मंगलाशासनम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर इत्र चढ़ाएं।

तुला राशि:  श्रीराम प्रेमाष्ट्‌कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर तुलसी पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: श्रीराम चंद्राष्ट्‌कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पेड़े चढ़ाएं।

धनु राशि: जटायुकृत श्री रामस्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर शहद चढ़ाएं।

मकर राशि: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पान चढ़ाएं।

कुंभ राशि: सुंदरकांड का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर मुलतानी मिट्टी चढ़ाएं। 

मीन राशि: अयोध्याकांड का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर लाल चंदन चढ़ाएं।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!