34 साल बाद अमित शाह की पत्नी मिलीं अपने स्कूल के दोस्तों से

Edited By Updated: 24 May, 2015 08:03 AM

article

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गत शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए

कोल्हापुर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गत शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए, वहीं शहर के प्रिंसेस पद्माराजे गर्ल्स हाईस्कूल में पुरानी छात्राएं जुटीं, इन छात्राओं में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह भी शामिल थीं।
इस हाई स्कूल में तीन दशक से पहले यहां से पढ़ाई करने वाली छात्राएं आईं, सोनल लंबे समय बाद अपनी पुरानी सहेलियों से मिलकर खुश थीं।

उन्होंने कहा कि वे अपने सभी पुराने स्कूली मित्रों से मिलकर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने स्कूल और शिक्षकों पर गर्व महसूस हो रहा है। अमित शाह कोल्हापुर के दामाद हैं, उनकी पत्नी इसी शहर की हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने कोल्हापुर में पुराने दिनों की तुलना में क्या कोई बदलाव पाया है, उन्होंने कहा, बहुत कुछ नहीं बदला है, यह वही पुराना शहर है जो मुझे याद है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!