Edited By ,Updated: 26 Jun, 2016 12:29 PM
ज्योतिषानुसार पांव के तलवे में निशानों को देख व्यक्ति के अतीत, वर्तमान अौर भविष्य का अनुमान लगाया
ज्योतिषानुसार पांव के तलवे में निशानों को देख व्यक्ति के अतीत, वर्तमान अौर भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। पैर में भगवान श्री कृष्ण के समान चिन्ह होने पर वह व्यक्ति किस्मत का धनी होता है। ऐसे लोग सुख-समृद्धि, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति करते हैं अौर समाज में नाम कमाते हैं। आइए जानें इनमें से कौन सा निशान है आपके पांव में -
- जिन लोगों के पैर के तलवों में भगवान श्री कृष्ण के समान आधे चांद का चिन्ह होता है उन्हें उच्च पद, उन्नति अौर गौरव की प्राप्ति होती है।
- मछली भगवान विष्णु का अवतार होने के कारण इसे सफलता का सूचक माना जाता है। यदि किसी के पांव के तलवे या हथेली में मछली का निशान हो तो उसे शुभ माना जाता है।
- पांव के तले में शंख का निशान होना सफलता अौर समृद्धि का सूचक है। ऐसे लोग उच्च अधिकारी होते हैं।
- पैर में धनुष का चिन्ह भी शुभ होता है।
- जिस व्यक्ति के पांव में त्रिभुज का निशान हो उसकी प्रसिद्धि अौर प्रतिष्ठा चारों अोर फैलती है।
- अंकुश का चिन्ह होना अत्यंत शुभ होता है। इस प्रकार के लोगों में प्रशासन की अच्छी योग्यता होती है अौर वे अन्यों को अपने व्यक्तित्व से प्रभावित करते हैं।
- कलश का निशान समृद्धि का सूचक होता है। जिन लोगों के पैरों में ये चिन्ह होता है, वे अध्यात्मिक विचारों वाले होते हैं अौर उन्हें आदर की प्राप्ति होती है।
- चक्र का चिन्ह होने पर व्यक्ति विदेश यात्रा करता है अौर वहां धन एवं नाम कमाता है।
- पांव के तलवे में कमल के निशान को दयालुता और उदारता का प्रतीक मानते हैं। ऐसे लोग धनी होते हैं अौर जरुरमंदों की मदद करते हैं।
- स्वास्तिक का चिन्ह धनी होने का सूचक है।