पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर करें इन चीजों की खरीद, होगी शुभ फल की प्राप्ति

Edited By ,Updated: 23 Oct, 2016 12:35 PM

pushya nakshatra things shubh fhal purchase ravi pushya nakshatra yoga

आज रवि पुष्यामृत योग बनने से ये दिन खरीद व निवेश के लिहाज से अत्यधिक ही शुभ है। इस मुहूर्त में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण

आज रवि पुष्यामृत योग बनने से ये दिन खरीद व निवेश के लिहाज से अत्यधिक ही शुभ है। इस मुहूर्त में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण सहित अन्य खरीदारी करना श्रेष्ठ होता है। इस योग में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक चलती है व शुभ फल प्रदान करती हैं। आइए जाने आज के दिन कौन सी चीजों की खरीद आपके लिए फांयदेमंद रहेगी।

 

* रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में सोने से निर्मित आभूषण खरीदने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

 

* पुष्य नक्षत्र में चांदी या इससे निर्मित आभूषण खरीदने से ये लंबे समय तक उपयोग में आते हैं। इनकी खरीद करने से घर में बरकत भी बनी रहती है। 

 

* आज के दिन हीरा, पुखराज, नीलम, मोती आदि रत्न खरीदने से ये भविष्य में लाभ प्रदान करते हैं। 

 

* इस शुभ योग में दो व चार पहिए वाले वाहन खरीदे जा सकते हैं। इस दिन खरीदे वाहन लंबे समय तक चलते हैं। 

 

* पुष्य नक्षत्र योग में टीवी, फ्रिज आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ होता है। 

 

* इस योग में मकान, प्लाट, फ्लैट खरीदना भी शुभ होता है। 

 

* पुष्य नक्षत्र में खरीदे गए नए वस्त्र लंबे समय तक उपयोग में आते हैं। 

 

* इस योग में बर्तनों की खरीद करना भी शुभ होता है। 

 

* पैसा निवेश करने के लिए भी पुष्य नक्षत्र का दिन शुभ है। लेकिन पैसा निवेश करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले लें।

 

* दीपावली में घर की सजावट करने के सामान की खरीद पुष्य नक्षत्र में करेंगे तो बेहतर रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!