‘नोएडा की एक पंचायत का’ डी.जे. पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय!

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 05:40 AM

a noida panchayat s decision to ban djs

शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर डी.जे. लगवाना आम बात है लेकिन कई बार लोग जोश में आकर डी.जे. पर नाचते हुए फायर तक कर देते हैं जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल जाता है। इसकी पिछले 5 महीनों के दौरान सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं

शादी-विवाह या खुशी के अन्य मौकों पर डी.जे. लगवाना आम बात है लेकिन कई बार लोग जोश में आकर डी.जे. पर नाचते हुए फायर तक कर देते हैं जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल जाता है। इसकी पिछले 5 महीनों के दौरान सामने आई चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 1 नवम्बर, 2025 को ‘रेवाड़ी’ (हरियाणा) के गांव ‘पीथड़ावास’ में एक समारोह के दौरान डी.जे. पर नाचते समय फायरिंग करने से रोकने पर गुस्साए युवकों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
* 30 जनवरी, 2026 को ‘तरनतारन’ (पंजाब) के गांव ‘मलमोहरी’ में एक विवाह समारोह के दौरान डी.जे. पर नाचते हुए फायरिंग में सेना में कार्यरत एक सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई।

इसी को देखते हुए ‘ग्रेटर नोएडा’ (उत्तर प्रदेश) के गांव ‘नवादा’ की पंचायत ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों में सर्वसम्मति से डी.जे. बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। देर रात तक तेज ध्वनि से बजने वाले डी.जे. से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे नींद प्रभावित होने के कारण लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अत: इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सामाजिक बहिष्कार जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने उक्त निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि शादियों में फिजूलखर्ची और शोर-शराबे की जगह अब पारंपरिक गीतों और शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की संस्कृति को इससे बढ़ावा मिलेगा।-विजय कुमार

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!