‘मिलावटी शराब ही नहीं’ दूषित भोजन और दूध से भी होने लगीं मौतें!

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 05:38 AM

deaths caused by contaminated food and milk have also begun

अभी तक तो मिलावटी शराब से ही मौतें होने की बात सुनी जाती थी, परंतु पिछले कुछ समय से दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों की मौतोंं या बीमार होने की खबरें आने लगी हैं जिनकी चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

अभी तक तो मिलावटी शराब से ही मौतें होने की बात सुनी जाती थी, परंतु पिछले कुछ समय से दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों की मौतोंं या बीमार होने की खबरें आने लगी हैं जिनकी चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं : 

* 12 जून, 2025 को ‘तेनकासी’ जिले (तमिलनाडु) के एक ओल्ड-एज होम में मिलावटी भोजन करने से 3 बुजुर्गों की मौत हो गई।
* 24 अक्तूबर, 2025 को ‘नारायणपुर’ जिले (छत्तीसगढ़) के डूंगा गांव में अंतिम संस्कार में परोसे गए दूषित भोजन से 5 लोगों की मौत हो गई।
* 1 जनवरी, 2026 को ‘हैदराबाद’ (तेलंगाना) में नव वर्ष की पार्टी में एक्सपायर्ड मसालों से बनाया खाना खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत और 14 अन्य बीमार हो गए।

* 16 फरवरी, 2026 को ‘पलामू’ जिले (झारखंड) के एक मेले में दूषित भोजन खाने से कम से कम 175 लोग बीमार हो गए। 
* 21 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश के बागपत, बिजनौर और बरेली जिलों में नवरात्रि व्रत के दौरान ‘कुट्टू का आटा’ (मिलावटी होने का संदेह) खाने से 85 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।
* और अब 22 मार्च तक ‘राजमहेंद्रवरम’ (आंध्र प्रदेश) जिले के ‘कोरुकोंडा’ मंडल के ‘नरसपुरम’ गांव में स्थित ‘वरलक्ष्मी मिल्क डेयरी’ के संदिग्ध रूप से मिलावटी दूध पीने के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है जबकि 3 अन्य लोगों का अस्पतालों में इलाज जारी है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस मामले का पता सबसे पहले 22 फरवरी को चला था जब कई बुजुर्गों को यह दूध पीने के बाद पेशाब न आने, उल्टी, पेट दर्द व अन्य दिक्कतों के कारण अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जांच में इस दूध में ‘एथिलीन ग्लाइकोल’ नामक जहरीला रसायन मिला होने का पता चला जो आमतौर पर ‘कूलैंट’ के रूप में इस्तेमाल होता है। खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह की मिलावट एक अक्षम्य अपराध है जिसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध हत्या जैसी धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, इसके साथ ही लोगों को भी खाने-पीने की किसी भी वस्तु में खराबी का संदेह हो तो उसके सेवन से बचना चाहिए।-विजय कुमार

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!