कैंसर की जंग में MasterChef की विजेता पंकज भदौरिया ने बताया कीमोथेरेपी का कौन सा था बेहद दर्दनाक पल

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 08:21 AM

pankaj bhadouria masterchef india cancer treatment chemotherapy hair loss

सेलिब्रिटी शेफ और MasterChef India Season 1 की विजेता पंकज भदौरिया ने कैंसर के इलाज के दौरान अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ना उनके लिए बेहद भावुक और ट्रॉमेटिक अनुभव रहा। पंकज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक...

नई दिल्ली: सेलिब्रिटी शेफ और MasterChef India Season 1 की विजेता पंकज भदौरिया ने कैंसर के इलाज के दौरान अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ना उनके लिए बेहद भावुक और ट्रॉमेटिक अनुभव रहा। पंकज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बालों में कंघी करती नजर आ रही हैं और झड़कर निकले बालों को देख रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के सफर और उससे जुड़ी भावनाओं के बारे में लिखा।

बाल झड़ने के लिए पहले से थीं तैयार
पंकज ने बताया कि उन्हें पहले से पता था कि कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ सकते हैं। वह इस बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार भी थीं। लेकिन जब वास्तव में बाल झड़ना शुरू हुए, तो उस पल को देखना उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। उन्होंने बताया कि कीमोथेरेपी के तीसरे सप्ताह के आसपास उन्हें बाल झड़ने की उम्मीद थी। हालांकि, जब यह प्रक्रिया वास्तव में शुरू हुई तो उन्हें इसका असर पहले से कहीं ज्यादा गहरा महसूस हुआ।

घने बाल थे  
पंकज ने अपने बालों को लेकर बताया कि उनके घने और मजबूत बाल हमेशा उनके लिए खास रहे हैं। ऐसे में उन्हें धीरे-धीरे झड़ते देखना उनके लिए काफी तकलीफदेह रहा। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि इलाज पूरा होने के बाद बाल दोबारा उगेंगे और पहले से भी बेहतर हो सकते हैं। इसके बावजूद मौजूदा समय में बालों का झड़ना उनके लिए कैंसर ट्रीटमेंट का सबसे भावुक पहलू बना हुआ है।

कीमोथेरेपी शुरू होने से पहले कटवाए थे बाल
पंकज ने कीमोथेरेपी शुरू होने से पहले ही अपने लंबे बाल छोटे करवा लिए थे। उन्हें अंदाजा था कि इलाज के दौरान बाल झड़ सकते हैं और इसलिए उन्होंने पहले से खुद को इस बदलाव के लिए तैयार करने की कोशिश की। कीमोथेरेपी शुरू करने से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सोच साझा की थी। उन्होंने कहा था कि इलाज के दौरान क्या बदलाव होंगे, यह निश्चित नहीं है, इसलिए जब तक उनके पास अपने बाल हैं, वह उन्हें अपनी पसंद के मुताबिक जीना और उनका आनंद लेना चाहती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!