‘विदेश भेजने के नाम पर’ ठगी लगातार जारी!

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 05:07 AM

fraud in the name of sending people abroad continues unabated

हर  कोई चाहता है कि वह अच्छे पैसे कमाए और बेहतर जीवन जीए। इसी आशा में सुखद भविष्य के सपने संजोकर अनेक युवा किसी भी तरह विदेश पहुंचना चाहते हैं। इसी जुनून में अनेक युवक जालसाज एजैंटों द्वारा लगातार ठगे जा रहे हैं जिनकी पिछले साढ़े तीन महीनों की चंद...

हर  कोई चाहता है कि वह अच्छे पैसे कमाए और बेहतर जीवन जीए। इसी आशा में सुखद भविष्य के सपने संजोकर अनेक युवा किसी भी तरह विदेश पहुंचना चाहते हैं। इसी जुनून में अनेक युवक जालसाज एजैंटों द्वारा लगातार ठगे जा रहे हैं जिनकी पिछले साढ़े तीन महीनों की चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

* 13 दिसम्बर, 2025 को ‘रायबरेली’ (उत्तर प्रदेश) के ‘लालगंज’ में विदेश भेजने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से 1 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
शातिरों ने एक फर्जी कम्पनी खोल कर युवाओं को ‘आजरबाईजान’ में इलैक्ट्रीशियन, शटरिंग और फूड पैकेजिंग जैसी नौकरियां दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से 90,000 से 1 लाख रुपए तक रकम वसूल कर नकली दस्तावेज पकड़ा दिए जिसका पता उन्हें हवाई अड्डïे पर पहुंचने पर चला।

* 18 फरवरी, 2026 को ‘दुबई’ में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 130 लोगों से 1.50 करोड़ रुपयों की ठगी करने वाले व्यक्ति को ‘कन्याकुमारी’ (तमिलनाडु) पुलिस ने गिरफ्तार किया।
* 23 फरवरी, 2026 को ‘शिमला’ में एक युवती का कनाडा का वीजा लगवाने का झांसा देकर उससे लगभग 25 लाख रुपए ठग लेने के आरोप में ‘बालूगंज’ थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया।
* 1 मार्च, 2026 को ‘नोएडा’ (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों से 70 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में ठग ट्रैवल एजैंटोंं के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
* 15 मार्च, 2026 को लोगों को ‘डाटा एंट्री जॉब’ का झांसा देकर कम्बोडिया भेजने के आरोप में पुलिस ने ‘कानपुर’ से एक फर्जी ‘रिक्रूटर’ को गिरफ्तार किया जहां उन्हें जबरन साइबर अपराध करने को मजबूर किया जाता था।
* 20 मार्च, 2026 को ‘नागपुर’ (महाराष्ट्र) में विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया।
* 22 मार्च, 2026 को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में अमृतसर, थाना सदर की पुलिस ने ट्रैवल एजैंट दविन्द्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोपी ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 5.81 लाख रुपए ठग लिए मगर न तो आरोपी ने विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।  

* 23 मार्च, 2026 को यूरोप, फिनलैंड, पोलैंड और रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 से अधिक प्रवासी मजदूरों से ठगी करने तथा उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लेने के आरोप में पीड़ितों ने ‘ग्रेटर नोएडा’ (उत्तर प्रदेश) की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।
* 23 मार्च, 2026 को ही एक व्यक्ति को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे साढ़े चार लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना माडल टाऊन, ‘होशियारपुर’ (पंजाब) की पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया। 
* 23 मार्च, 2026 को ही ‘बराड़ा’ (हरियाणा) पुलिस ने ‘राजोखेड़ी’ गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर यमुनानगर के 4 ट्रैवल एजैंटों के विरुद्ध अमरीका भेजने का झांसा देकर उससे पौने 26 लाख रुपए ठग लेने और अपनी रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया।
* 23 मार्च, 2026 को ही ‘रसड़ा’ (बलिया, उत्तर प्रदेश) की पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर और मोबाइल पर फर्जी वीजा भेज कर  4 लोगों से लगभग 5 लाख रुपए ठग लेने और अपने पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में रिश्ते में जीजा-साला ‘हारून’ और ‘नदीम’ नामक 2 एजैंटों के विरुद्ध केस दर्ज किया।ऐसी ही घटनाओं के दृष्टिïगत विदेश मंत्रालय ने युवाओं से अपील की है कि उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के फर्जी प्रस्तावों के झांसे में नहीं आना चाहिए तथा रजिस्टर्ड भर्ती एजैंटों से ही संपर्क करना चाहिए।
    वैसे भी विदेश जाने की इच्छा रखने की बजाय बेहतर होगा कि जितनी रकम माता-पिता अपने बच्चों को विदेश भेजने पर खर्च करते हैं, उतनी ही रकम भारत में खर्च करके वे उन्हें कोई कारोबार शुरू करवा दें।—विजय कुमार 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!