Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Aug, 2026 10:34 AM

अक्टूबर में दिल्ली-रेवाड़ी रूट से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे के ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े काम के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर आसपास के कई रूटों पर भी पड़ेगा और अलग-अलग...
नई दिल्ली: अक्टूबर में दिल्ली-रेवाड़ी रूट से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे के ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े काम के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर आसपास के कई रूटों पर भी पड़ेगा और अलग-अलग तारीखों में कुल 23 ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और रूट जरूर जांच लें।
अक्टूबर में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
-5 अक्टूबर
14087 दिल्ली-जैसलमेर - रद्द
-6 अक्टूबर
12215 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस - रद्द
12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला - रद्द
14088 जैसलमेर-दिल्ली - रद्द
54309 दिल्ली-हिसार - रद्द
15307 तिलकब्रिज-सिरसा - रद्द
54316 हिसार-रेवाड़ी - रद्द
54315 रेवाड़ी-हिसार - रद्द
20983 भुज-दिल्ली सराय - रद्द
-7 अक्टूबर
12985 जयपुर–दिल्ली सराय - रद्द
12986 दिल्ली सराय–जयपुर - रद्द
12065 अजमेर–दिल्ली सराय - रद्द
12066 दिल्ली सराय–अजमेर - रद्द
22452 चंडीगढ़–बांद्रा टर्मिनस- रद्द
15308 सिरसा–तिलकब्रिज - रद्द
26481 जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत - रद्द
26482 दिल्ली कैंट–जोधपुर वंदे भारत - रद्द
20984 दिल्ली सराय–भुज - रद्द
54421 दिल्ली–रेवाड़ी - रद्द
54417 दिल्ली–रेवाड़ी - रद्द
74003 दिल्ली–रेवाड़ी - रद्द
74002 रेवाड़ी–दिल्ली - रद्द
54310 हिसार–दिल्ली - रद्द
-8 अक्टूबर
22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़- रद्द
कई ट्रेनों के बदले जाएंगे रास्ते
सिग्नलिंग कार्य के दौरान कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को दिल्ली-रेवाड़ी के बजाय दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा।
14662 जम्मूतवी-बाड़मेर: 6 अक्टूबर को यह ट्रेन दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। भिवानी में ठहराव रहेगा।
14321 बरेली-भुज: 7 अक्टूबर को ट्रेन दिल्ली-रोहतक–भिवानी-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी और भिवानी में रुकेगी।
09524 शकूरबस्ती-ओखा: 7 अक्टूबर को रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी के रास्ते संचालित होगी। भिवानी में ठहराव दिया गया है।
09523 ओखा-साबरमती: 6 अक्टूबर को नई रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
19403 भुज-दिल्ली: 6 अक्टूबर को रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक के रास्ते चलेगी।
14312 भुज-बरेली: 6 अक्टूबर को रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक के वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी।
09203 वेरावल-हरिद्वार: 6 अक्टूबर को रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली के रास्ते हरिद्वार जाएगी।
इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव
15715 किशनगंज-अजमेर: 6 अक्टूबर को निर्धारित समय से 2 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी।
12916 दिल्ली-साबरमती: 7 अक्टूबर को दिल्ली से 55 मिनट देर से चलेगी।
12323 हावड़ा-बाड़मेर: 6 अक्टूबर को दिल्ली स्टेशन पर करीब 15 मिनट रेगुलेट की जाएगी।