अमरीका की अदालतों में  ‘गोलीबारी और जजों पर हमले’

Edited By ,Updated: 06 Jan, 2024 05:47 AM

shootings and attacks on judges  in america s courts

अमरीका में गोलीबारी तथा हिंसा लगातार बढ़ रही है। वहां हर रंग, नस्ल और उम्र के लोग गोलीबारी का शिकार हो रहे हैं। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार वहां हत्याओं की दर ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से 6 गुणा तथा जापान से 20 गुणा अधिक है।

अमरीका में गोलीबारी तथा हिंसा लगातार बढ़ रही है। वहां हर रंग, नस्ल और उम्र के लोग गोलीबारी का शिकार हो रहे हैं। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार वहां हत्याओं की दर ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से 6 गुणा तथा जापान से 20 गुणा अधिक है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले न्यूयार्क शहर में भी हत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है और अब तो अमरीकी अदालतों में भी गोलीबारी और हिंसा की घटनाएं होने लगी हैं : 

* 2 जनवरी, 2024 को कोलोराडो सुप्रीमकोर्ट में घुस कर ‘ब्रैंडेन ऑलसेन’ नामक एक बंदूकधारी एक सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर उससे चाबियां छीन कर अंदर जाकर गोलियां चलाने लगा जिससे वहां भगदड़ मच गई। 

* 4 जनवरी को नेवादा राज्य के लासवेगास में ‘क्लार्क काऊंटी’ स्थित जिला अदालत में जब जज ‘मैरी होलथूस’ एक केस की सुनवाई के बाद फैसला सुना रही थीं, उसी दौरान अचानक ‘देओब्रा देलोन’ नामक एक आरोपी ने बचाव पक्ष की मेजों पर चढ़ कर जज ‘मैरी होलथूस’ के ऊपर छलांग लगा दी जिसके परिणामस्वरूप वह अपनी कुर्सी से गिर कर घायल हो गईं। उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले सुरक्षा कर्मी को भी चोटें आईं तथा उसका सिर फट गया। इस दौरान अदालत के सुरक्षा अधिकारियों और वकीलों के साथ हमलावर की खूनी झड़प भी हुई तथा उन्होंने उसे बुरी तरह पीटने के बाद ‘क्लार्क काऊंटी’ डिटैंशन केंद्र में बंद कर दिया। 

अमरीका की अदालतों में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं से स्पष्ट है कि वहां के लोगों के स्वभाव में ङ्क्षहसा के कारण वहां की अदालतें तक आपराधिक तत्वों के निशाने पर आ गई हैं, जिससे वहां की सुरक्षा प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे हैं।—विजय कुमार 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!