हीरो और हार्ले मिलकर इंडिया में बनाएंगी बाइक्स, भारत के अलावा विदेशों में होंगी सेल

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 04:13 PM

hero and harley to jointly manufacture bikes in india

अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन और भारत की बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प मिलकर एक बड़ा काम करने जा रही हैं। दोनों कंपनियां अब भारत में ही नई और सस्ती क्रूजर बाइक बनाएंगी। भारत के साथ- साथ इन बाइक्स तो दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया...

ऑटो डेस्क: अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन और भारत की बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प मिलकर एक बड़ा काम करने जा रही हैं। दोनों कंपनियां अब भारत में ही नई और सस्ती क्रूजर बाइक बनाएंगी। भारत के साथ- साथ इन बाइक्स तो दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।  इससे पहले भी यह दोनों कंपनियां मिलकर 'Harley-Davidson X440' और 'Hero Mavrick 440' जैसी शानदार बाइक्स बना चुकी हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

साल 2026 के अंत तक आएगी नई 'हार्ले स्प्रिंट'

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च होने वाली हैं। उम्मीद है कि साल 2026 के आखिरी महीनों तक नई बाइक 'Harley-Davidson Sprint' बाजार में आ जाएगी। हीरो के सीईओ ने बताया कि इस साल हार्ले ब्रांड की कई नई बाइक्स आने वाली हैं। अगर दुनिया के किसी भी देश में नई बाइक की जरूरत होगी, तो भारत में बनी बाइक को वहाँ भेजा जाएगा।

हार्ले कंपनी क्यों उठा रही है यह कदम?

बीते कुछ सालों में हार्ले की बाइक्स की सेल में 40%तक की गिरावट आई है। इससे बचने के लिए कंपनी अगले 3 सालों में 20 नई मोटरसाइकिलें और उनके डिजाइन पेश करेगी।  ये बाइक्स बजट फ्रेंडली होंगी, जिन्हें ग्राहक आसानी से खरीद सकते हैं। 

राजस्थान में होगा बाइक्स का निर्माण

हीरो मोटोकॉर्प इन महंगी और शानदार बाइक्स को बनाने के लिए राजस्थान के नीमराना प्लांट का इस्तेमाल कर रही है। ग्राहकों को अच्छा अनुभव देने के लिए देश भर में 130 से ज्यादा नए और खास प्रीमियम शोरूम भी खोले जा चुके हैं।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!