नेपाल के लिए फिर मददगार बना भारत, दवाइयों से लेकर टेंट तक भेजी बड़ी खेप

Edited By Updated: 19 Sep, 2026 06:52 PM

india comes to nepal aid once again sends a large consignment

दवाइयों, फोरेंसिक सामान, तम्बू और 'स्लीपिंग बैग' समेत 11 टन राहत सामग्री की एक नयी खेप एक सैन्य परिवहन विमान से शनिवार को काठमांडू भेजी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः दवाइयों, फोरेंसिक सामान, तम्बू और 'स्लीपिंग बैग' समेत 11 टन राहत सामग्री की एक नयी खेप एक सैन्य परिवहन विमान से शनिवार को काठमांडू भेजी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'एक्स' पर इस खेप की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत नेपाल को हाल की आकस्मिक बाढ़ के बाद जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिश में सहयोग जारी रखे हुए है।

उन्होंने कहा, ''दवाइयों, फोरेंसिक सामान, तम्बू, स्वच्छता किट, स्लीपिंग बैग और अन्य जरूरी सामानों समेत राहत सामग्री की एक और खेप (11 टन) नेपाल भेजी गई। भारत नेपाल को इस त्रासदी से उबरने में लगातार मदद कर रहा है।''

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत कोशिशों के तहत राहत सामग्री की नई खेप वायुसेना के सी-130 विमान से भेजी गई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत नेपाल में बचाव, राहत और फॉरेंसिक कार्यों में मदद के लिए 130 टन से ज़्यादा राहत सामग्री भेज चुका है और अपने 54 विशेषज्ञों को तैनात किया है।

नेपाल में अचानक आयी भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,410 हो गई है, जबकि 6,100 से ज़्यादा लोग अब भी लापता हैं। यह जानकारी नेपाल के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने दी है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के खिसकने के कारण आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!