Hero ने पेश किया अनोखा इलेक्ट्रिक व्हीकल, थ्री-व्हीलर से बन जाता है टू-व्हीलर

Edited By Updated: 28 Jan, 2024 10:58 AM

hero motocorp announced new of surge s32 convertible scooter

पेट्रोल-डीजल वाहनों की डिमांड लगातार कम हो रही है और लोग ईवी वाहनों पर शिफ्ट हो रहे हैं। हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है।

ऑटो डेस्क. पेट्रोल-डीजल वाहनों की डिमांड लगातार कम हो रही है और लोग ईवी वाहनों पर शिफ्ट हो रहे हैं। हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश किया है, जो थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर दोनों का काम करता है। 

PunjabKesari
यह एक ऐसा ईवी है जिसे आप तीन पहिया से दो पहिया स्कूटर में भी बदल सकते हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हीरो ने इसे सर्ज (SURGE) का नाम दिया है। दरअसल हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज एस32 (Surge) मल्टीपर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। ये थ्री-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में भी काम करेगा।

कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर चंद मिनटों में थ्री व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग भी हो सकता है। वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि कैसे इस थ्री-व्हीलर के अंदर ही टू-व्हीलर स्कूटर छिपा रहता है। शुरुआत में ये एक थ्री-व्हीलर होता है जिसकी फ्रंट सीट पर 2 लोगों के बैठने की जगह बनाई गई है। लेकिन इसमें से एक स्कूटर बाहर निकल सकता है, जिसके बाद इसकी सिटिंग कैपेसिटी स्कूटर पर शिफ्ट हो जाती है, यानि दो लोग बैठ सकते हैं।

PunjabKesari
रिपोर्ट के अनुसार, इस ईवी को थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर बनने में सिर्फ 3 मिनट का समय लगता है। इस सीरीज को हीरो 4 वेरिएंट S32 PV, S32 LD, S32 HD और S32 FB में पेश कर सकती है। कंपनी ने हीरो वर्ल्ड 2024 में S32 LD को प्रदर्शन किया है। यह थ्री-व्हीलर मोड में 10 Kw की पावर मिलती है, इसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी। जब यह टू-व्हीलर मोड में होता है तो इसमें 3 Kw की पावर मिलती है। इसे 3.5 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं इसकी मैक्सिमम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!