महिंद्रा ने शुरू की नई एक्सयूवी 300 टर्बोस्पोर्ट की बुकिंग्स,जल्द ही शुरू होगी डिलीवरी

Edited By Updated: 11 Oct, 2022 03:46 PM

mahindra opens bookings for new xuv 300 turbosport deliveries will start soon

महिंद्रा ने 7 अक्टूबर को भारत में नई XUV300 टर्बोस्पोर्ट को लॉन्च किया था। इसे कंपनी ने 10.45 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर पेश किया था। कंपनी ने आज यानि 10 अक्टूबर से इसकी बुकिंग को शुरू कर दिया है। ग्राहक इस कार को कंपनी की ऑफिशियल वेवसाइट पर जाकर...

ऑटो डेस्क: महिंद्रा ने 7 अक्टूबर को भारत में नई XUV300 टर्बोस्पोर्ट को लॉन्च किया था। इसे कंपनी ने 10.45 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर पेश किया था। कंपनी ने आज यानि 10 अक्टूबर से इसकी बुकिंग को शुरू कर दिया है। ग्राहक इस कार को कंपनी की ऑफिशियल वेवसाइट पर जाकर बुक करवा सकते हैं और बहुत जल्द इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया जाएगा।

All New Mahindra XUV300 Turbo Sport- महिंद्रा ने लॉन्च की नई एक्सयूवी300 टर्बो  स्पोर्ट, 5 सेकेंड में पकड़ेगी 60 kmph की स्पीड, देखें कीमत

इंजन ऑप्शन-

नई XUV300 TurboSport में पावरफुल T-GDi 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 130hp और 230Nm का टार्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया है। इसी के साथ यह एसयूवी नए पावरफुल इंजन द्वारा संचालित होने वाली कंपनी की पहली कार बन गई है।

महिंद्रा xuv300 टर्बो स्पोर्ट्ज़ अक्टूबर 2022 क़ीमत, इमेज, माइलेज और रंग -  कारवाले

डिजाइन-

Mahindra XUV300 में कई सारे कॉस्मैटिक अपडेट्स किए गए हैं। एक्सटीरियर में एक नया ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, फ्रंट बम्पर पर सेंट्रल एयर इनटेक पर ब्लैक क्रोम एलिमेंट्स और महिंद्रा का नया ट्विन पीक्स लोगो भी दिया गया है। अन्य डिज़ाइन एलिमेंट्स में एलईडी डीआरएल और सिग्नेचर एलईडी टेल लैंप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 40.64 सेमी डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

कीमत और राइवल्स-

महिंद्रा XUV300 टर्बोस्पोर्टज़ को 10.35 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।  ग्राहक इसे 3 ट्रिम्स- W6, W8 और W8 (O) में खरीद सकते है। राइवल्स को लेकर कहा जा रहा है कि यह मौजूदा Hyundai Venue, Kia Sonet, Renault Kiger, Nissan Magnite और Tata Nexon से होगा।

<>

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!