Doctor का आशिक निकला जासूस! क्लिनिक के बल्ब में छिपाया हिडन कैमरा, 3 हजार अश्लील वीडियो...

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 12:29 PM

rajkot doctor hides camera in clinic bulb blackmailing syndicate busted

राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जासूसी कैमरों के जरिए रसूखदार लोगों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस मामले में मुख्य आरोपी डॉ. कमल नांढा सहित 12 अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली (Extortion),...

Rajkot Doctor Spy Camera Case : राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जासूसी कैमरों के जरिए रसूखदार लोगों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस मामले में मुख्य आरोपी डॉ. कमल नांढा सहित 12 अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली (Extortion), आपराधिक साजिश और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बल्ब होल्डर में छिपी थी तीसरी नजर

शहर के एक 49 वर्षीय प्रतिष्ठित डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि डॉ. कमल नांढा (BHMS डिग्री धारक) ने उनके साधु वासवानी रोड स्थित क्लिनिक में बड़ी चालाकी से जासूसी कैमरा लगा रखा था। आरोपी ने कैमरे को एक बल्ब होल्डर के अंदर छिपाया था ताकि किसी को शक न हो। कैमरे में एक मेमोरी कार्ड लगा था जिसमें रिकॉर्डिंग सेव होती थी। डॉ. कमल मौका पाकर समय-समय पर कार्ड बदल देता था। जांच में पता चला है कि यह सिलसिला साल 2023 से चल रहा था। आरोपी के पास से अब तक 3,000 से 4,000 आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: आज इस राज्य में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट! 80KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

ब्लैकमेलिंग का धंधा

पुलिस जांच के अनुसार डॉ. कमल ने ये निजी वीडियो कुछ स्थानीय पत्रकारों को दे दिए थे। इसके बाद यह गिरोह शिकायतकर्ता डॉक्टर और उनकी महिला मित्र को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भारी-भरकम फिरौती (Extortion) मांग रहा था। डीसीपी क्राइम जगदीश बांगरवा ने बताया कि पुलिस ने उन पत्रकारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई शुरू की है जो इस जबरन वसूली के सिंडिकेट का हिस्सा थे। कुल 13 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: हनीमून का सपना देखता रह गया दूल्हा! एक ही दिन में देखा चेहरा और करवा दी शादी, फिर 15 दिन बाद...

जान से मारने की धमकी

पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि आरोपियों ने न केवल उनकी प्राइवेसी का हनन किया बल्कि पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी डॉ. कमल के पास से भारी मात्रा में डिजिटल डेटा जब्त किया है और अब अन्य पीड़ितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!