Maruti Suzuki NEXA ने पूरे किए 8 साल, जुड़े दो मिलियन से अधिक ग्राहक

Edited By Updated: 24 Jul, 2023 05:14 PM

maruti suzuki nexa celebrates 8 year anniversary

Maruti Suzuki के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क Nexa ने अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में इसने दो मिलियन से अधिक ग्राहक बनाए हैं। Maruti Suzuki ने 2015 में इनोवेटिव और इंटिलीजेंट तकनीक पर बने उत्पादों की पेशकश करने के उद्देश्य से अपनी NEXA प्रीमियम...

ऑटो डेस्क. Maruti Suzuki के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क Nexa ने अपने 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में इसने दो मिलियन से अधिक ग्राहक बनाए हैं। Maruti Suzuki ने 2015 में इनोवेटिव और इंटिलीजेंट तकनीक पर बने उत्पादों की पेशकश करने के उद्देश्य से अपनी NEXA प्रीमियम रिटेल सीरीज की स्थापना की थी। OEM के पास देश भर के 280 से अधिक शहरों में 460 से अधिक अत्याधुनिक NEXA शोरूम हैं।

PunjabKesari
NEXA प्रीमियम सीरीज के माध्यम से 8 प्रोडक्ट बेचे जाते हैं, जिसमें बलेनो, सियाज, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, फ्रोंक्स, इग्निस, एक्सएल 6 और Invicto MPV शामिल हैं।

PunjabKesari
मारुति का कहना है कि NEXA हाइब्रिड तकनीक और ऑलग्रिप ऑफ-रोड एसयूवी के साथ एसयूवी क्षेत्र में अग्रणी है। NEXA मॉडलों की मदद से ब्रांड की कुल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2015 में परिचालन के पहले वर्ष में 5 प्रतिशत योगदान देने से वित्त वर्ष 23-24 की पहली तिमाही में इसने 31 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!