Gold /Silver rate today: MCX पर उछल गए सोने-चांदी के भाव, 4 जून को कीमतों में आई तेजी

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 10:24 AM

gold and silver prices surge on mcx prices witness a rally on june 4

गुरुवार (4 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। MCX पर सोने का भाव 881 रुपए की तेजी के साथ 1,59,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 1098 रुपए की बढ़त है एक किलोग्राम चांदी 2,64,056 रुपए पर है।

बिजनेस डेस्कः गुरुवार (4 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। MCX पर सोने का भाव 881 रुपए की तेजी के साथ 1,59,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 1098 रुपए की बढ़त है एक किलोग्राम चांदी 2,64,056 रुपए पर है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,850 रुपए टूटकर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,850 रुपए या 1.14 प्रतिशत टूटकर 1,59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो मंगलवार के बंद भाव 1,61,450 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम है। चांदी की कीमतें भी 1,500 रुपए या 0.55 प्रतिशत टूटकर 2,69,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिससे लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंका पैदा हो गई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.54 प्रतिशत टूटकर 4,463.84 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी एक प्रतिशत टूटकर 74.43 डॉलर प्रति औंस रह गई। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने की कीमतें दबाव में थीं, क्योंकि अमेरिका-ईरान समझौता अभी भी दूर की कौड़ी बना हुआ है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!