Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 Jun, 2026 10:09 AM

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच...
Manipur militant arrested : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग इलाकों में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इसके साथ ही भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और खतरनाक विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी साझा की है।
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इंफाल पूर्व जिले के सावोम्बुंग खुनजाओ से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया जबकि मंगलवार को चंदेल जिले के खांगतुंग गांव के निकट चार अन्य उग्रवादियों को पकड़ा गया। अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मायंगलाम्बम गांधी सिंह (24), लांगपोकलाकपम सुशील सिंह (25), लैतोंजाम कन्हैया सिंह (26) और कांगजाम नरेश मेइती (20) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: Noida Society Fire : नोएडा के एक फ्लैट में तड़के सुबह फटा AC, मची अफरातफरी
उन्होंने बताया कि बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के इरिलबुंग क्षेत्र में चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक झोपड़ी से हथियार और विस्फोटक बरामद किए। बरामद सामग्री में दो एके राइफल, एक एसएलआर राइफल, नौ एमएम की एक कार्बाइन, चार हथगोले, तीन मैगजीन तथा विभिन्न बोर के 42 कारतूस शामिल हैं।