सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने घटना पर जताया दुख

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 06:10 PM

three laborers died of suffocation while cleaning a septic tank chief minister

बिहार के भागलपुर जिले में सेप्टिक टैंक कर सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कदवा थाना क्षेत्र में सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट...

पटना: बिहार के भागलपुर जिले में सेप्टिक टैंक कर सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कदवा थाना क्षेत्र में सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि गृहस्वामी ने अन्य लोगों के सहयोग से टंकी के दीवार को तोड़वाया और बेहोशी की हालत तीनों मजदूरों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्षमिनिया गांव निवासी बमबम मंडल, श्री लाल मंडल एवं जननंदन मंडल के रूप में की गयी है। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे पूरा प्रशासन स्तब्ध है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!