गैस बिल के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, एक क्लिक और बैंक खाते से उड़े करीब 9 लाख रुपए

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 10:25 PM

big cyber fraud in the name of gas bill

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पाइप से गैस की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के बिल भुगतान को अद्यतन करने के बहाने भेजे गए लिंक के माध्यम से 60 वर्षीय एक व्यक्ति समेत 21 लोगों से 31 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पाइप से गैस की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के बिल भुगतान को अद्यतन करने के बहाने भेजे गए लिंक के माध्यम से 60 वर्षीय एक व्यक्ति समेत 21 लोगों से 31 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कल्याण के खड़कपाड़ा निवासी शिकायतकर्ता को 30 मई को 'दिवेश जोशी' के नाम के किसी व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 'महानगर गैस बिल अपडेट' नाम की एक एपीके फाइल भेजी और पीड़ित से डेबिट कार्ड के जरिए 10 रुपए का भुगतान करने को कहा। भुगतान विफल होने पर, शिकायतकर्ता को दूसरा कार्ड इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। इसके तुरंत बाद, उसे ओटीपी मिलने शुरू हो गए और छह लेनदेन में उसके दो बैंक खातों से कुल 8.68 लाख रुपये निकाल लिए गए।

खड़कपाड़ा पुलिस के अनुसार, इसी तरह 21 अन्य व्यक्तियों से 22.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!