बहू से अवैध संबंध, कुदाल से हमला कर बेटे की बेरहमी से ह'त्या...पिता की खौफनाक साजिश का खुलासा

Edited By Updated: 18 Nov, 2025 06:19 AM

illicit relationship with daughter in law brutal murder of son

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए बेटे के देख लेने पर उसकी हत्या कर दी।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए बेटे के देख लेने पर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगीना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को तिसोतरा गांव के सुभाष (60) ने नांगल थाने में अपने बेटे सौरभ (30) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

उन्‍होंने बताया कि एक दिन बाद, सुभाष ने पुलिस से कहा कि सौरभ का शव गन्ने के खेत में पड़ा है और दावा किया कि किसी जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हो गई है। सिंह ने बताया कि लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सौरभ की मौत किसी धारदार हथियार से लगी चोटों के कारण हुई थी। सीओ ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने सुभाष से पूछताछ की, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

पुलिस के अनुसार, सुभाष ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था, जिसका पता उसके बेटे को चल गया था। पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर को, जब सौरभ खेत में गया तो सुभाष ने कथित तौर पर उस पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिंह ने बताया कि सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक कुदाल और एक देसी तमंचा भी बरामद किया है।    

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!