स्कूली लड़कियों को ‘सैक्स स्लेव’ बनाता है किम जोंग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 01:32 AM

kim jong makes school girls sex slave

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन का प्लैजर स्क्वॉयड फिर चर्चा में है। एक नॉर्थ कोरियन डिफैक्टर (भगौड़ा) ने.......

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन का प्लैजर स्क्वॉयड फिर चर्चा में है। एक नॉर्थ कोरियन डिफैक्टर (भगौड़ा) ने खुलासा किया है कि किम जोंग ने कई हरम बना रखे हैं, जिनके लिए स्कूल से लड़कियां उठाई जाती हैं। उसने अपनी टीनेज क्लासमेट्स को हरम के लिए उठा कर ले जातेे भी देखा है। बता दें यह प्लैजर स्क्वॉयड तानाशाह किम जोंग-उन के हरम जैसा था, जहां लड़कियां तानाशाह और उनके अफसरों को एंटरटेन करने के लिए रहती थीं। 

26 साल की ही योन लिम ने खुलासा किया है कि तानाशाह ने लड़कियों को सैक्स स्लेव बना रखा है और ये हरम अंडरग्राऊंड बंकरों में चल रहे हैं, जिन्हें ट्रेस करना मुमकिन नहीं है। महिला के मुताबिक, ‘‘स्कूल में पढ़ रही लड़कियों में से सबसे खूबसूरत को घसीटकर किम के पास ले जाया जाता है और उसे यह भी सिखाया जाता है कि किम को कैसे ‘खुश’ रखना है। ये लड़कियां किम को अच्छा खाना परोसती थीं और अगर लड़की से कोई भी गलती हुई तो वह उसका इस दुनिया में आखिरी दिन होता था। 

आर्मी कर्नल की बेटी योन लिम ने बताया कि उसे बचपन से सिखाया गया था कि किम जोंग के किसी भी फैसले पर सवाल नहीं करना है। लिम ने कहा कि 11 संगीतकारों की एक साथ हत्या को देखकर वह इतना डर गई थी कि साल 2015 में अपने भाई और मां के साथ दक्षिण कोरिया भाग आई। सुरक्षा कारणों से बदले हुए नाम के साथ लिम ने बताया कि इन संगीतकारों की हत्या को देखने के लिए 10,000 लोगों को इकट्ठा किया गया था। संगीतकारों पर पोर्न मूवी बनाने का आरोप लगा था। लिम ने बताया कि संगीतकारों को बाहर लाया गया, उनके मुंह बंद कर दिए ताकि वे शोर न मचा सकें। उन संगीतकारों को कोड़े मारते हुए एंटी-एयरक्राफ्ट गन्स (विमान भेदी बंदूकें) के पास ले जाया गया। उस दिन जबरन इकट्ठे किए गए सभी 10,000 लोगों को आदेश दिया गया था कि उन्हें यह हत्या देखनी है, जिनमें से वह भी एक थी। महिला का कहना है कि वह उन पीड़ितों से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। 

लिम ने बताया, ‘‘कुछ देर बाद बंदूकें चलने की आवाज आई। बंदूकें चलने के बाद सभी संगीतकार अचानक गायब हो गए। उनका शरीर जलकर टुकड़ों में बंट चुका था, वे पूरी तरह खत्म हो चुके थे, हर तरफ सिर्फ खून और शरीर के चीथड़े उड़ते दिख रहे थे। इसके बाद सेना के टैंक आए और उन चीथड़ों को कुचलते हुए आगे बढ़ गए।’’ लिम ने बताया कि क्लास की सबसे सुंदर लड़की को चुना जाता था और उसे किम की सैक्स स्लेव बनने को कहा जाता था। ऐसी लड़कियों को घसीटकर ऐसे स्थान पर ले जाया जाता था, जहां उनका कोई पता न चल सके। ये लड़कियां बेहद ही दर्दनाक स्थिति में रहती थीं। यदि कोई लड़की गर्भवती हो जाए तो भी गायब कर दिया (मार दिया) जाता था। 

ये लड़कियां 25 साल की उम्र तक किम जोंग की गुलाम बनकर रहती हैं। किम को खुश करने के लिए उसकी ऐशगाह में 2,000 लड़कियों को बंधक बनाकर रखा जाता है। ये लड़कियां लंबी, खूबसूरत और सुरीली आवाज वाली होती हैं। उन्हें 15 साल तक यहां रखा जाता है। इन्हें 6 महीने की यौन गुलामी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। लिम ने दावा किया कि प्योंगयांग में लोग सिर्फ इसलिए खुले तौर पर किम का समर्थन करते हैं क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें मार दिया जाएगा और यह नियम किम के करीबियों पर भी लागू है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!