Gold Price Drop today: 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट, जानें आज कितना हुआ सस्ता

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 04:05 PM

24 22 and 18 carat gold prices fall know how much cheaper today

भारत में शनिवार, 6 दिसंबर को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब बनी हुई है। निवेशकों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बीते महीनों में सोने ने लगातार...

बिजनेस डेस्कः भारत में शनिवार, 6 दिसंबर को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। जबकि चांदी की कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब बनी हुई है। निवेशकों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बीते महीनों में सोने ने लगातार रिकॉर्ड तोड़े थे।

24, 22 और 18 कैरेट सोने की नई कीमतें

शनिवार को 24 कैरेट सोना 540 रुपए सस्ता होकर 1,30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हुआ। 100 ग्राम सोने का भाव 5,400 रुपए कम होकर 13,01,500 रुपए हो गया। छोटी यूनिट्स में भी गिरावट देखने को मिली—8 ग्राम 432 रुपए कम होकर 1,04,120 रुपए, जबकि 1 ग्राम का भाव 54 रुपए घटकर 13,015 रुपए हो गया।

22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ। इसका 10 ग्राम भाव 500 रुपए गिरकर 1,19,300 रुपए और 100 ग्राम का मूल्य 5,000 रुपए कम होकर 11,93,000 रुपए रह गया। 8 ग्राम और 1 ग्राम के रेट भी क्रमशः 95,440 रुपए और 11,930 रुपए पर आ गए।

18 कैरेट सोने में भी लगातार गिरावट रही। 10 ग्राम का भाव 97,610 रुपए, 100 ग्राम का मूल्य 9,76,100 रुपए, 8 ग्राम का भाव 78,088 रुपए और 1 ग्राम का रेट 9,761 रुपए दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Gold Outlook 2026: सोना 2026 में 20% तक सस्ता? WGC ने बताया क्यों गिरावट टिक नहीं पाएगी

2025 में सोने का शानदार रिटर्न

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, वर्ष 2025 सोने के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस साल सोना 50 से अधिक बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा और नवंबर के अंत तक 60% से अधिक रिटर्न दिया। पिछले हफ्ते के दौरान कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया—5 दिसंबर को कीमतें 10,300 रुपए बढ़ीं, जबकि 4 दिसंबर को 9,200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की कीमतों में तेजी जारी

सोने के विपरीत, 6 दिसंबर को चांदी के दामों में उछाल देखा गया। 1 किलोग्राम चांदी 3,000 रुपए बढ़कर 1,90,000 रुपए हो गई। 100 ग्राम चांदी का भाव 19,000 रुपए और 10 ग्राम का रेट 1,900 रुपए, जबकि 1 ग्राम चांदी 190 रुपए पर पहुंच गई। इस हफ्ते चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया, जहां चांदी में 1% से अधिक की तेजी, जबकि सोने में 0.41% की गिरावट दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें: Baba Vanga on Gold: सोने-चांदी की कीमतों को लेकर बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी, रेट जान रह जाएंगे हैरान
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!