Long Term Investment: 15 साल तक किया निवेश, मिला लाखों का रिटर्न, ICICI के इन फंड्स ने बढ़ाई निवेशकों की दौलत

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 12:56 PM

5 000 sip yielded impressive returns for investors

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड लगातार आकर्षक विकल्प बने हुए हैं। खासकर सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए नियमित निवेश करने वालों के लिए लंबे समय तक संपत्ति बनाने का मजबूत माध्यम साबित...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड लगातार आकर्षक विकल्प बने हुए हैं। खासकर सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए नियमित निवेश करने वालों के लिए लंबे समय तक संपत्ति बनाने का मजबूत माध्यम साबित हुए हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड की कई इक्विटी स्कीमों ने बीते 15 सालों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को 15 से 18.5 फीसदी तक सालाना का रिटर्न दिया है।

ICICI Prudential Midcap Fund

सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली स्कीमों में ICICI प्रूडेंशियल मिडकैप फंड (ICICI Prudential Midcap Fund) शामिल है। लगभग 7,789 करोड़ रुपए के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वाले इस फंड ने 15 सालों में 18.50% का CAGR रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर किसी ने 5 हजार रुपए की एसआईपी शुरू की होती तो उसका निवेश बढ़कर 48.41 लाख रुपए हो जाता। इस दौरान निवेश की गई राशि महज 9 लाख रुपए रही, जबकि रिटर्न के रूप में करीब 39 लाख रुपए मिले हैं। इसी तरह, 10 हजार रुपए की एसआईपी शुरू करने वाले का कुल रिटर्न बढ़कर 15 साल में 96.83 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि, इस दौरान निवेश की गई राशि महज 18 लाख रुपए थी।

इस स्‍कीम ने दिया 16% से ज्‍यादा रिटर्न

वहीं 58,954 करोड़ रुपए के AUM वाला ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड ‘वैल्यू इन्वेस्टिंग’ का तरीका अपनाता है। इस फंड ने 15 साल में 16.44% का CAGR रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि 15 साल में 5,000 की SIP बढ़कर लगभग 39.14 लाख रुपए हो गई है, जबकि 10,000 की मासिक SIP से लगभग 78.28 लाख जमा हो गए।

ICICI Prudential Multicap Fund

17,675.80 करोड़ के AUM के साथ ICICI प्रूडेंशियल मल्टीकैप फंड लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करता है। इस फंड ने बीते 15 साल में 15.65% का CAGR रिटर्न दिया है। इन 15 साल में हर महीने 5,000 की SIP की रकम बढ़कर 36.12 लाख और 10,000 की SIP की रकम 72.25 लाख हो गई है।

ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund

इसी तरह 30,147 करोड़ के AUM के साथ ICICI प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड ने 15 सालों में 15.36% का CAGR रिटर्न दिया है। इन 15 सालों में 5,000 की SIP की रकम बढ़कर 35.08 लाख रुपए हो गई है, जबकि 10,000 की मासिक SIP से लगभग 70.17 लाख रुपए जमा हो गए हैं।

ICICI Prudential Focused Equity Fund भी बेहतर प्रदर्शन करने वाली स्कीमों में शामिल है। इसने 15 साल में लगभग 15% का CAGR रिटर्न दिया है। 5,000 की मासिक SIP की रकम 15 साल में 32.81 लाख और 10,000 की मंथली SIP लगभग 65.62 लाख बन गई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!