एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने पीएफसी से जुटाया 3,405 करोड़ रुपए का वित्तपोषण

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 01:04 PM

acme solar holdings raises 3 405 crore financing from pfc

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने अपनी 250 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) से 3,404.57 करोड़ रुपए का वित्तपोषण हासिल किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस राशि का इस्तेमाल एसीएमई ऊर्जा

नई दिल्लीः एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने अपनी 250 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) से 3,404.57 करोड़ रुपए का वित्तपोषण हासिल किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस राशि का इस्तेमाल एसीएमई ऊर्जा वन (तृतीय चरण) परियोजना के विकास एवं निर्माण में किया जाएगा। यह परियोजना राजस्थान के जैसलमेर स्थित फतेहगढ़ (द्वितीय) और गुजरात के देवभूमि द्वारका स्थित जामखंभालिया में फैली हुई है। 

बयान के अनुसार, इस परियोजना के लिए पीएफसी एकमात्र वित्तपोषक होगा और ऋण चुकाने की अवधि 19 वर्ष होगी। परियोजना के अगले वर्ष चालू होने की उम्मीद है। यह 'फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी' (एफडीआरई) परियोजना है जिसमें सौर, पवन एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) सहित कई नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का संयोजन किया गया है, ताकि बिजली आपूर्ति संबंधी दायित्वों को पूरा किया जा सके। इस तरह की परियोजनाओं से बिजली आपूर्ति अधिक भरोसेमंद और विश्वसनीय रहती है। 

इस परियोजना के लिए एनएचपीसी लिमिटेड के साथ 25 वर्ष की अवधि का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) 4.33 रुपए प्रति यूनिट के शुल्क पर किया गया है। एसीएमई सोलर ने कहा कि इस वित्तपोषण के साथ चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कंपनी द्वारा जुटाई गई कुल वित्तपोषण राशि बढ़कर 6,051 करोड़ रुपए हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!