बंगाल सरकार पुरुलिया में हवाई अड्डा बनाने के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ समझौता करेगी : शुभेंदु

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 11:58 PM

bengal government to sign agreement with the centre on september 28 to build an

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र की उड़ान योजना के तहत पुरुलिया जिले में एक हवाई अड्डे बनाने के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। केंद्र सरकार की प्रमुख योजना 'उड़ान' (उड़े...

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र की उड़ान योजना के तहत पुरुलिया जिले में एक हवाई अड्डे बनाने के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। केंद्र सरकार की प्रमुख योजना 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) का मकसद कम सेवा वाले इलाकों को जोड़ना और 'लास्ट-माइल' हवाई संपर्क को मजबूत करना है।

यहां सर्किट हाउस में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शुभेंदु ने कहा कि हवाई अड्डा स्थापित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्य सरकार ने आवश्यक लाइसेंस के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क पुरुलिया के लिए व्यापक विकास योजना का हिस्सा होगा, जिसमें पर्यटन, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार भी शामिल है।

अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार की पुरुलिया को उद्योग के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में जिले में करीब एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। रक्षा, इस्पात, सीमेंट और सौर ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमें यहां विमानों का परिचालन शुरू करना है। उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डे के लिए 28 सितंबर को केंद्र के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसी वजह से परिवहन सचिव आज मेरे साथ यहां आए थे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नागरिक उड्डयन विभाग के एक प्रतिनिधि भी यहां मौजूद थे।''

उन्होंने कहा, "एक साल के भीतर यहां कुल एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। मैंने रघुनाथपुर में 5,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए भूमि पूजन किया है। यहां रक्षा, इस्पात, सीमेंट और अन्य उद्योग स्थापित करने के प्रस्ताव हैं।" उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मांग सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों के विकास के लिए सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर परिवार को रोजगार मिले और सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!