अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स का पांच होटल के विकास के लिए IHG के साथ समझौता

Edited By Updated: 14 May, 2026 05:42 PM

adani airport holdings signs agreement with ihg for development of five hotels

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बृहस्पतिवार को वैश्विक आतिथ्य कंपनी आईएचजी होटल्स एंड रिजार्ट्स के साथ पांच होटल के विकास के लिए समझौता करने की घोषणा की। ये होटल मुंबई, नवी मुंबई और अहमदाबाद सहित प्रमुख हवाई अड्डों के

मुंबईः अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बृहस्पतिवार को वैश्विक आतिथ्य कंपनी आईएचजी होटल्स एंड रिजार्ट्स के साथ पांच होटल के विकास के लिए समझौता करने की घोषणा की। ये होटल मुंबई, नवी मुंबई और अहमदाबाद सहित प्रमुख हवाई अड्डों के आसपास और तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। अडानी समूह की कंपनी एएएचएल ने बयान में कहा कि इस समझौते के तहत विभिन्न जगहों पर कई ब्रांड के करीब 1,500 कमरे जोड़े जाएंगे, जो भारत में आईएचजी की विस्तार रणनीति के अनुरूप है।

दोनों कंपनियां इस साझेदारी को विस्तार देने के लिए उन्नत स्तर की बातचीत भी कर रही हैं। इस करार के साथ आईएचजी का लक्जरी ब्रांड 'किम्पटन होटल्स एंड रेस्तरां' पहली बार भारतीय बाजार में प्रवेश करेगा। इस समझौते के तहत जयपुर, मंगलूर, तिरुवनंतपुरम और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में होटल विकसित किए जाएंगे। एएएचएल वर्तमान में मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, मंगलूर और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों का संचालन करती है। 

अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा, ''हमारा लक्ष्य हवाई अड्डों के आसपास विश्वस्तरीय 'एकीकृत गंतव्य' विकसित करना है, जहां यात्रा, ठहरने और शहरी सुविधाओं का बेहतर समन्वय हो। वैश्विक होटल ब्रांड के साथ साझेदारी से उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और अंतरराष्ट्रीय मानक सुनिश्चित किए जाएंगे।'' आईएचजी के प्रबंध निदेशक (दक्षिण पश्चिम एशिया) सुदीप जैन ने कहा कि भारत के आतिथ्य क्षेत्र में खासकर हवाई अड्डा-आधारित शहरों में बड़ी संभावनाएं हैं, जहां व्यवसाय, पर्यटन और ट्रांजिट यात्रियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल आईएचजी भारत में छह ब्रांड के तहत 52 होटल संचालित कर रही है और अगले तीन से पांच वर्षों में 98 नए होटल खोलने की योजना है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!