Monthly Numerology August Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा अगस्त का महीना

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 03:59 PM

monthly numerology august prediction

मूलांक – 1  इस माह आपके सितारे खूब चमकने वाले हैं। जीवन नया मोड़ लेगा। हर काम के शानदार परिणाम मिलेंगे। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन मिलने

मूलांक – 1 
इस माह आपके सितारे खूब चमकने वाले हैं। जीवन नया मोड़ लेगा। हर काम के शानदार परिणाम मिलेंगे। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है लेकिन जब तक काम पूरा न हो किसी से इस विषय पर बात न करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा होगा। स्वस्थ रहेंगे।
उपाय- घर में कबाड़ न रखें।

मूलांक – 2 
इस महीने आपके सितारे खूब चमकेंगे। मूलांक 2 वालों को अपने करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में आगे बढ़ने के अनेकों अवसर मिलेंगे लेकिन सोच-समझ कर कोई भी कदम बढ़ाएं। दैनिक जीवन की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे तो होंगे लेकिन कढ़ा परिश्रम करना पड़ेगा। घर, प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होने के योग हैं। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।
उपाय- धन रखने के स्थान पर लाल कपड़े में बांधकर सोने या चांदी का सिक्का रखें।

मूलांक – 3
इस मंथ नए काम की शुरुआत हो सकती है, जिससे बंपर मुनाफा तो मिलेगा ही समाज में साख भी मजबूत होगी। घूमने-फिरने के उद्देश्य से की गई यात्राओं में खूब एंजॉय करेंगे। मकान और वाहन सुख मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की शादी पक्की होगी। जिससे परिवार में खुशियां दस्तक देंगी।  प्रेम के रिश्ते नाजुक मोड़ पर आ सकते हैं। मौसमी रोग होने की संभावना है, बाहर के भोजन से परहेज रखें।
उपाय- 1 रुपये के सिक्के को अपनी जेब में रखें।

मूलांक – 4
इस माह अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे, भरपूर सुख मिलेगा। कारोबार में खूब लाभ कमाएंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। मनचाही नौकरी मिलने के चांस हैं। वैवाहिक सुख मिलेगा। कुछ लोग आपके जीवन में परेशानी खड़ी कर सकते हैं, सावधान रहें। दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें। भावनाओं से हटकर तर्क और पूर्णता पर बल दें। पुराने दर्द से राहत मिलेगी। डॉक्टरी परार्मश लेते रहें। 
उपाय- माता लक्ष्मी के मंदिर में चमेली के तेल या घी के दीपक में लौंग डालकर जलाएं।

मूलांक – 5
इस महीने मुश्किल लक्ष्य सहज ही प्राप्त कर लेंगे। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा। परीक्षा में सफल होंगे। कानूनी मामले पक्ष में सुलझेंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है। शान-शौकत या दिखावे की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। दोस्ती और कामकाज से जुड़े संपर्क को बहुत संभलकर संभालने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
उपाय- शाम के समय एक गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाएं।

मूलांक – 6
इस माह व्यक्तिगत और पेशेवर रिश्तों पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। रुपए-पैसे के फैसलों में सावधानी बरतें, कोई धोखा दे सकता है। सहकर्मियों के साथ अनबन समाप्त होगी। बिना सोचे-विचार के शॉपिंग से बचें। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अध्यात्म से जुड़े काम आपके मन को शांति देंगे। पैसों के मामलों या साझेदारियों में दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें।
उपाय- 11 फूल वाली साबुत लौंग शिवलिंग पर चढ़ाएं।

मूलांक – 7
इस मंथ व्यापार में तगड़ा मुनाफा कमाएंगे। पुराने दोस्तों से मेल-मिलाप होगा। किसी की सुंदरता के वशीभूत हो सकते हैं, संभल कर रहें। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, फालतू के खर्चे करने से बचें। भावनाओं में बहने के बजाय  धैर्य और समझदारी से फैसले लें। बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। रोमांस के लिए पार्टनर तो मिलेगा लेकिन रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।
उपाय- शाम के समय नींबू-कपूर से अपनी नजर उतारें।

मूलांक – 8
इस महीने रिश्तों, पैसों और जीवनशैली के मामलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। व्यावहारिक बजट बनाकर चलें, सोच-समझ कर कोई भी खर्च करें और निर्णय लें। बिना पूरी योजना के बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। शत्रु आपको गिराने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देगा। दफ्तर में काम का दबाव बढ़ेगा। जिम्मेदारियों में बढ़ौत्तरी होगी। सेहत खास का ख्याल रखें।
उपाय- नींबू पर चार लौंग लगाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

मूलांक – 9
इस महीने जरुरत से ज्यादा दौड़-धूप करनी पड़ेगी। निवेश के लिए समय फायदेमंद रहेगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कार्यस्थल पर काम की तारीफ होगी। व्यापार में अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। भाई या पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। भारी व्यय का सामना करना पड़ेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। 
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!