Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 Jul, 2026 10:30 AM

गुरुवार (30 जुलाई) को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है जबकि चांदी में गिरावट। MCX पर आज 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए 1,42,001 रुपए देने होंगे, आज सोना 220 रुपए महंगा हुआ है। चांदी की कीमत में 1531 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,15,948...
मुंबईः गुरुवार (30 जुलाई) को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है जबकि चांदी में गिरावट। MCX पर आज 10 ग्राम गोल्ड खरीदने के लिए 1,42,001 रुपए देने होंगे, आज सोना 220 रुपए महंगा हुआ है। चांदी की कीमत में 1531 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,15,948 रुपए पर है।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच चांदी में 500 रुपए का मामूली सुधार हुआ और यह बढ़कर 2.25 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। हालांकि, चांदी मंगलवार के 2,24,800 रुपए के बंद स्तर से 500 रुपए बढ़कर 2,25,300 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गई। कारोबारियों ने कहा कि सोना एक सीमित दायरे में रहा, जबकि पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद चांदी में थोड़ा सुधार हुआ।