Edited By Rohini Oberoi,Updated: 30 Jul, 2026 12:33 PM

गुजरात के अहमदाबाद जिले में आज तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित संस्थान ने बताया कि भूकंप सुबह चार बजकर 39 मिनट पर आया और इसका केंद्र अहमदाबाद से 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम...
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद जिले में आज तड़के 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित संस्थान ने बताया कि भूकंप सुबह चार बजकर 39 मिनट पर आया और इसका केंद्र अहमदाबाद से 29 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था।
संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 20 किलोमीटर गहराई में थ। कम तीव्रता के कारण इस भूकंप का कोई खास असर नहीं पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Swiggy-Zomato से नाराज हुए बेंगलुरु के रेस्टोरेंट्स, 15 अगस्त के बाद बंद हो जाएगी Online delivery?
गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार राज्य भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में आता है और पिछले 200 वर्ष में गुजरात में नौ बड़े भूकंप आए हैं। प्राधिकरण के अनुसार 2001 में कच्छ में आए भूकंप में 20,000 लोगों की मौत हुई थी और 1.66 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। यह पिछली दो सदियों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था।