अडानी पावर ने परमाणु ऊर्जा कारोबार के लिए 'अडानी एटॉमिक एनर्जी' का किया गठन

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 02:33 PM

adani power formed adani atomic energy to pursue its nuclear energy business

अडानी पावर ने परमाणु एवं नाभिकीय ऊर्जा से प्राप्त बिजली के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी 'अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड' (एएईएल) का गठन किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एएईएल को...

नई दिल्लीः अडानी पावर ने परमाणु एवं नाभिकीय ऊर्जा से प्राप्त बिजली के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी 'अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड' (एएईएल) का गठन किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एएईएल को 5,00,000 रुपए की अधिकृत पूंजी के साथ गठित किया गया है। इसे 10 रुपए अंकित मूल्य वाले 50,000 शेयर में विभाजित किया गया है। अडानी पावर की एएईएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

कंपनी ने कहा कि एएईएल का भारत में 11 फरवरी 2026 को गठन किया गया। उसी दिन इसे केंद्रीय पंजीकरण केंद्र, कंपनी रजिस्ट्रार से निगमण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई है और इसलिए ही यह कंपनी की संबंधित पक्ष इकाई भी है।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!