अकासा एयर उड़ानों के संचालन में अवसरवादी ढंग से काम नहीं करतीः सीईओ

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 05:43 PM

akasa air does not operate opportunistically in its flight operations ceo

निजी विमानन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन का ध्यान परिचालन में वैकल्पिक व्यवस्था एवं राजकोषीय अनुशासन पर है और कंपनी अवसरवादी तरीके से काम नहीं करती है। दुबे ने कहा कि अकासा एयर की रणनीति का...

नई दिल्लीः निजी विमानन कंपनी अकासा एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन का ध्यान परिचालन में वैकल्पिक व्यवस्था एवं राजकोषीय अनुशासन पर है और कंपनी अवसरवादी तरीके से काम नहीं करती है। दुबे ने कहा कि अकासा एयर की रणनीति का एक अहम तत्व अपने विमान बेड़े का अनुशासित प्रबंधन है। उन्होंने कहा, "हम यह सोचकर अवसरवादी रुख नहीं अपनाते हैं कि मांग के ऊंचे महीनों में पट्टे पर लेकर अपने बेड़े में अतिरिक्त विमान जोड़ लें।" 

उन्होंने कहा, "इसी तरह, हम मांग में कमी आने पर विमानों को खड़ा कर देने या वापस भेज देने की नीति नहीं अपनाते हैं। मेरा मानना है कि योजना बनाना और राजकोषीय अनुशासन हमारे लिए प्रमुख आधार हैं।" अकासा एयर के बेड़े में फिलहाल 33 विमान हैं और जल्द ही एक और विमान इसके बेड़े में शामिल होने वाला है। एयरलाइन ने अगस्त, 2022 में अपना परिचालन शुरू किया था। दुबे ने एक समिट को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त व्यवस्थाओं का निर्माण एयरलाइन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे वह पूंजी की अतिरिक्त व्यवस्था हो या कर्मचारियों की। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!