Amazon Now का बड़ा धमाका! भारत में 1 अरब डॉलर की सालाना बिक्री पार

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 12:41 PM

amazon now crosses usd 1 billion in annualised gross sales in india

अमेजन की क्विक-कॉमर्स सर्विस अमेजन नाउ (Amazon Now) ने भारत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि Amazon Now की एनुअलाइज्ड ग्रॉस सेल्स 1 अरब डॉलर यानी करीब 8,000 करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गई है।

नई दिल्लीः अमेजन की क्विक-कॉमर्स सर्विस अमेजन नाउ (Amazon Now) ने भारत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि Amazon Now की एनुअलाइज्ड ग्रॉस सेल्स 1 अरब डॉलर यानी करीब 8,000 करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गई है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के बाद से इसके ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हो रहे हैं। इसी वजह से Amazon Now को अमेजन इंडिया के इतिहास की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बताया गया है।

दिवाली तक 100 शहरों में पहुंचने का लक्ष्य

अमेजन इंडिया के कंट्री हेड समीर कुमार ने कहा कि कंपनी दिवाली तक अमेजन नाउ को 100 शहरों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी की पहले घोषित योजना के मुताबिक, अमेजन नाउ को देशभर के 300 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

कंपनी ने बताया कि लॉन्च के बाद महज 10 हफ्तों से भी कम समय में अमेजन नाउ का विस्तार चार गुना ज्यादा शहरों में किया गया है। अब यह सर्विस 60 से ज्यादा शहरों और कस्बों में ग्राहकों को कुछ ही मिनटों में डिलीवरी की सुविधा दे रही है। समीर कुमार ने कहा, “ग्राहकों की प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं। हमारे ऑर्डर हर तिमाही दोगुने हो रहे हैं। हम दिवाली तक 100 शहरों में पहुंचने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं।”

क्या होती है एनुअलाइज्ड ग्रॉस सेल्स?

एनुअलाइज्ड ग्रॉस सेल्स का मतलब किसी कारोबार की मौजूदा बिक्री रफ्तार को पूरे एक साल के लिए अनुमानित करना है। Amazon Now के मामले में 1 अरब डॉलर का आंकड़ा पिछले तीन महीनों की बिक्री की रन रेट के आधार पर निकाला गया है। इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी ने एक साल में वास्तव में 1 अरब डॉलर की बिक्री की है, बल्कि मौजूदा रफ्तार पूरे साल जारी रहने पर बिक्री इतनी होने का अनुमान है।

छोटे शहरों में भी बढ़ रहा कारोबार

Amazon Now का विस्तार सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है। कंपनी की यह सर्विस गुरदासपुर, जालंधर, तिरुपति, गुंटूर, वेल्लोर, धारवाड़, वारंगल, बेरहामपुर और पदुबिद्री जैसे शहरों और कस्बों में भी उपलब्ध है।

Amazon Now की डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कंपनी ने 750 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट और अर्बन फुलफिलमेंट सेंटर का नेटवर्क तैयार किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!