और सस्ते हुए सरसों समेत खाने के ये तेल, इस लिस्ट से जानिए अब क्या हो गया नया रेट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Mar, 2022 12:07 PM

and these edible oils including mustard became cheaper

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव में हानि दर्ज हुई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्ववत रहे।

बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव में हानि दर्ज हुई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्ववत रहे। बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज शुक्रवार को 5.25 प्रतिशत टूटा था जबकि शिकागो एक्सचेंज में शुक्रवार रात को 3.50 प्रतिशत की गिरावट थी। विदेशों में इस गिरावट का असर स्थानीय तेल-तिलहन कारोबार पर भी दिखा और भाव हानि के साथ बंद हुए। तेल तिलहन बाजार में शनिवार को कामकाज का स्तर नगण्य है।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक पिछले कुछेक दिनों से काफी कम हो रही है जो कुछ ही दिन पहले 14-15 लाख बोरी की हो रही थी। शनिवार को मंडियों में सरसों की आवक 6-6.5 लाख बोरी ही रह गई। सूत्रों ने कहा कि सरकार को तेल तिलहन के कारोबार पर पैनी नजर रखनी होगी तभी तिलहन उत्पादन बढ़ेगा और देश आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ पायेगा। देश में तिलहन की अधिक उत्पादन की स्थिति में बाजार टूटने या विदेशी बाजारों की मनमानी घट बढ़ की स्थिति में सरकार को ऐसे कदम तुरंत उठाना होगा जिससे देश के किसानों के हितों की रक्षा हो सके।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को किसानों को प्रोत्साहन और लाभकारी खरीद का भरोसा देकर तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा। किसानों को तिलहन उत्पादन से लाभ का भरोसा मिलने पर वे खुद-ब-खुद तिलहन उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपए प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 7,500-7,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए।
मूंगफली - 6,700 - 6,795 रुपए।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,600 रुपए।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,580 - 2,770 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,300 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,425-2,500 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,475-2,575 रुपए प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपए।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,500 रुपए।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,000 रुपए।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,000।
सीपीओ एक्स-कांडला- 14,600 रुपए।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपए।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपए।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,550 रुपए (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना - 7,425-7,475 रुपए।
सोयाबीन लूज 7,125-7,225 रुपए।
मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!