एप्पल के CEO टिम कुक के लिए शानदार रहा साल 2021, 570% बढ़ा वेतन

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Jan, 2022 01:29 PM

apple ceo tim cook had a great year 2021 salary increased by 570

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक को पिछले साल करीब 10 करोड़ डॉलर यानी करीब 7 अरब 44 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया जो 2020 की तुलना में 570 फीसदी अधिक है। रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह बात सामने आई है।

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक को पिछले साल करीब 10 करोड़ डॉलर यानी करीब 7 अरब 44 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया जो 2020 की तुलना में 570 फीसदी अधिक है। रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह बात सामने आई है। एपल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है जिसका मार्केट कैप तीन ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। यह भारत की जीडीपी से ज्यादा है।

61 साल के कुक ने साल 2011 में आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल की कमान संभाली थी। उससे पहले कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स सीईओ थे। पिछले साल सितंबर, 2021 तक उन्हें कुल 9.87 करोड़ डॉलर का कंपनसेशन मिला जबकि 2020 में उन्हें केवल 1.47 करोड़ डॉलर मिले थे।

स्टॉक अवॉर्ड बोनस
2021 में कंपनी के शेयरों में उछाल से कुक को 8.23 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड बोनस मिला। उनकी बेस सैलरी 30 लाख डॉलर थी। साथ ही उन्हें कंपनी के फाइनेंशियल और एनवायरमेंटल सस्टेनिबिलिटी गोल्स को हासिल करने पर 1.2 करोड़ डॉलर का बोनस भी मिला। कंपनी के मार्केट कैप तीन ट्रिलियन डॉलर पहुंचने से कुक के खाते में 75 करोड़ डॉलर के शेयर भी आए। 

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई जानकारी के मुताबिक कुल की सैलरी एपल के औसत कर्मचारी से 1447 गुना अधिक थी। पिछले साल कंपनी की औसत सैलरी 68,254 डॉलर रही। फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने कुक की प्राइवेट फ्लाइट्स पर 700,000 डॉलर से अधिक खर्च किए। कंपनी ने साथ ही उनकी सिक्योरिटी, पेंशन योगदान और लाइफ इंश्योरेंस पर भी सैकड़ों डॉलर खर्च किए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!