Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Jul, 2026 12:55 PM

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने ट्रक और बसों के खरीदारों को वित्त पोषण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूको बैंक के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्लीः हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने ट्रक और बसों के खरीदारों को वित्त पोषण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूको बैंक के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अशोक लेलैंड और यूको बैंक, अशोक लेलैंड के ट्रक तथा बस खरीदने वाले ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराएंगे।
अशोक लेलैंड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के. एम. बालाजी ने कहा, '' यह रणनीतिक साझेदारी हमारे वाणिज्यिक वाहनों की श्रृंखला को देशभर के कारोबारों के लिए अधिक सुलभ बनाकर बाजार में हमारी मौजूदगी को और मजबूत करेगी।'' यूको बैंक के उप महाप्रबंधक आर. एस. अजित ने कहा, ''यह साझेदारी कारोबारों को आसान तथा उनकी जरूरतों के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। इससे वाहन खरीदना आसान होगा और वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।''