BHEL ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 376.71 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 03:51 PM

bhel posted a net profit of 376 71 crore in the first quarter

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 376.71 करोड़ रुपए रहा है। आमदनी बढ़ने से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 376.71 करोड़ रुपए रहा है। आमदनी बढ़ने से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में सुधार हुआ है। बीएचईएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 455.50 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 7,911.86 करोड़ रुपए हो गई, जो 2025-26 की समान की समान तिमाही में 5,658.07 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 7,415.62 करोड़ रुपए रहा, जो 2025-26 की समान तिमाही में 6,269.78 करोड़ रुपए था। कंपनी की आय में सबसे बड़ा योगदान बिजली कारोबार खंड का रहा, जिससे उसे 5,919.50 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। 2025-26 की समान तिमाही में इस खंड से कंपनी को 3,898.86 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!